Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: मध्यप्रदेश के सीएम का हेमंत सरकार पर आरोप; झारखंड में हिंदुओं का उत्पीड़न, झामुमो नीत गठबंधन ने रांची को बना दिया कराची
    Elections

    Jharkhand Election: मध्यप्रदेश के सीएम का हेमंत सरकार पर आरोप; झारखंड में हिंदुओं का उत्पीड़न, झामुमो नीत गठबंधन ने रांची को बना दिया कराची

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Latehar.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य (झारखंड) की राजधानी रांची को पाकिस्तानी शहर कराची में तब्दील कर देने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है.

    यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण झारखंड में हिंदू आबादी में गिरावट के लिए झामुमो और कांग्रेस जिम्मेदार हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यादव ने पलामू जिले के पांकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान लूट, झूठ, धोखाधड़ी और हिंदुओं के अपमान के लिए जाना जाता है. झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड की राजधानी रांची को कराची में बदल दिया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने झामुमो नीत गठंधन पर बांग्लादेश से घुसपैठ को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में ‘हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट’ के लिए झामुमो और कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति जिम्मेदार है. यादव ने कहा, ‘यदि घुसपैठ पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इससे राज्य में भारी तबाही मचेगी और लोग अपनी संस्कृति एवं पहचान से अलग हो जाएंगे. होली, दिवाली और जन्माष्टमी जैसे हमारे त्योहार खतरे में आ जायेंगे.
    उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के विरूद्ध नहीं, बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठ के विरूद्ध है. उन्होंने झामुमो नीत गठबंधन पर राज्य को लूटने और अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा, ‘जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी, तभी इसका अंत होगा. यह चुनाव राज्य में लोकतंत्र की बहाली के लिए जरूरी है. यादव ने लातेहार के बालूमठ में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि (झारखंड में) भाजपा सत्ता में आयी तब वह भ्रष्टाचार को समाप्त कर देगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    उन्होंने कहा, ‘राज्य की जनता हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार और गलत नीतियों से तंग आ चुकी है. अब वे सत्ता परिवर्तन और राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सुशासन एवं सुरक्षा देने के लिए कटिबद्ध है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election: Madhya Pradesh CM accuses Hemant government; Hindus are being harassed in Jharkhand JMM-led alliance has turned Ranchi into Karachi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group