Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Threat to Akshara Singh : सलमान खान के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, 50 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी
    Bihar

    Threat to Akshara Singh : सलमान खान के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, 50 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली और फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अभिनेत्री ने धमकी मिलने के बाद दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. दानापुर-एक के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया, अक्षरा सिंह की ओर से लिखित शिकायत मिली है, जिसमें उन्होंने 11 नवंबर को दो अलग-अलग अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन आने की जानकारी दी.फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी.

    उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जारी है. भोजपुरी अभिनेत्री के पिता बिपिन सिंह ने फोन पर बताया, उन्हें (अक्षरा) 11 नवंबर को दो अज्ञात नंबरों से फोन आया था और फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें धमकाया, गाली दी और उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. व्यक्ति ने अक्षरा को दो दिनों के भीतर रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी. हमने तुरंत स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई.बिपिन सिंह ने बताया, दानापुर थाना की एक टीम बुधवार को हमारे घर आई और इस संबंध में अक्षरा से लिखित शिकायत ली. इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    50 lakh rupees extortion was also demanded Bhojpuri actress Akshara Singh Threat to Akshara Singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group