Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Pm Modi Visit Godda : पीएम मोदी ने दिया ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा, कहा – कांग्रेस के ‘शहजादे’ एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं
Elections

Pm Modi Visit Godda : पीएम मोदी ने दिया ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा, कहा – कांग्रेस के ‘शहजादे’ एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं

News DeskBy News DeskNovember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Godda. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के ‘शहजादे’ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों को कमजोर करने के लिए उनका आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रहे हैं. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने घुसपैठियों को राज्य का स्थायी नागरिक बनने में मदद की. गोड्डा की जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किया गया.

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सामूहिक एकता को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको सावधान करने आया हूं, आपको जगाने आया हूं. आपको ज्यादा सावधान रहना है और याद रखना है कि एक हैं तो सेफ (सुरक्षित) हैं.’ पिछली लगभग सभी चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया है और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा बुलंद किया है.

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

झारखंड में घुसपैठ के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का किया दावा

मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं. कांग्रेस के शहजादे ने साफ कर दिया है कि वह एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं. इनके पिताजी जब कांग्रेस के सर्वेसर्वा थे, तभी उन्होंने आरक्षण हटाने का ऐलान कर दिया था.’
उन्होंने कहा कि लेकिन तब एससी, एसटी और ओबीसी की एकजुटता के कारण वे बुरी तरह चुनाव हार गए और तब से आज तक कांग्रेस को कभी भी केंद्र सरकार में पूर्ण बहुमत नहीं मिला. गोड्डा की रैली में मोदी ने झारखंड में घुसपैठ के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का दावा करते हुए घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने के लिए झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर प्रहार किया. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं उन दोषियों को बाहर निकालूंगा जो आपके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते थे, भले ही वे ‘पाताल’ में छिपे हों.’

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group