Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Santhal Election: बाबूलाल मरांडी के लिए मुश्किल बने राजधनवार से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को मनाने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंच गये हिमंता और निशिकांत, जानें पूरा घटनाक्रम
Elections

Santhal Election: बाबूलाल मरांडी के लिए मुश्किल बने राजधनवार से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को मनाने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंच गये हिमंता और निशिकांत, जानें पूरा घटनाक्रम

News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Rajdhanwar.झारखंड में शनिवार को राजधनवार सीट पर राजनीतिक घटनाक्रम अचानक बदल गया. अब तक निर्दलीय ताल ठोक रहे निरंजन राय को भाजपा मनाने में सफल रही. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के चुनावी रास्ते का अवरोध खत्म किया गया. राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के डोरंडा मैदान में श्री शाह की सभा में निरंजन राय ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. गृहमंत्री श्री शाह ने निरंजन राय को अंगवस्त्र प्रदान किया.

नाराज चल रहे निरंजन राय धनवार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे. शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे हेलीकॉप्टर से उनके गांव पपीलो पहुंचे. दोनों ने निरंजन राय के घर के कमरे में लगभग डेढ़ घंटे तक उनसे बातचीत की. उस वक्त कमरे में तीनों के अलावे निरंजन राय की पत्नी दीपा राय, बेटा निशांत राय और चकाई के मुखिया रंजीत राय भी मौजूद थे. बंद कमरे में लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत के बाद सभी बाहर निकले. इसी क्रम में निरंजन राय दोनों भाजपा नेता को हेलीकॉप्टर के पास छोड़ने के लिए हेलीपैड तक गये. वहां पहुंचने के बाद निशिकांत व हिमंता ने निरंजन राय को भी हेलीकॉप्टर में बैठा लिया.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

निरंजन को लेकर दोनों भाजपा नेता जामताड़ा पहुंचे. यहां पुन: दो घंटे बातचीत के बाद श्री राय को लेकर निशिकांत दुबे राजधनवार पहुंचे. कार खुद निशिकांत दुबे ने ड्राइव की. राजधनवार में गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा में निरंजन राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
निरंजन राय के घर के बाहर जुट गयी थी भीड़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

धनबाद. असम के मुख्यमंत्री हिमंता और सांसद निशिकांत दुबे के पपीलो गांव पहुंचने और निरंजन राय से बंद कमरे में हो रही बातचीत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग वहां जुट गये थे. कई लोग नारेबाजी भी कर रहे थे. इस दौरान श्री राय ने लोगों को शांत कराया. कमरे से निकलने के बाद जहां सीएम हिमंता ने लोगों को बताया कि सब ठीक है, अच्छा है और शुभ समाचार है. वहीं सांसद निशिकांत दुबे का कहना था कि निरंजन भाजपा में थे, भाजपा में ही रहेंगे. बता दें कि प्रात: आठ बजे पपीलो के नावाडीह मैदान में अचानक हेलीपेड बनना शुरू हुआ और प्रशासन ने उस मैदान को अचानक सुरक्षा घेरे में ले लिया. लोगों को जानकारी मिली कि दोनों भाजपा नेता जमामो मंदिर में पूजा करने आ रहे हैं. लगभग नौ बजे हेलीकॉप्टर नावाडीह के मैदान में उतरा और दोनों भाजपा नेता वहां से सीधे निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के घर पहुंचे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group