Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar ‘STET’:माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, 297747 उम्मीदवार सफल, दूसरी एसटीइटी शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद
    Bihar

    Bihar ‘STET’:माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, 297747 उम्मीदवार सफल, दूसरी एसटीइटी शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जारी किया. उन्होंने बताया कि एसटीइटी की परीक्षा में 70.25% अभ्यर्थी सफल हुए हैं. कुल 4 लाख 23 हजार 822 उम्मीदवार में से 2 लाख 97 हजार 747 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं. रिजल्ट secondary.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं. आनंद किशोर ने कहा कि रिजल्ट में कोई मेरिट जारी नहीं किया गया है. केवल उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है. सफल सभी अभ्यर्थी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा-4 के लिए आवेदन करेंगे. आनंद किशोर ने कहा कि सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परीक्षा समिति द्वारा उत्तीर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा.

    समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बीपीएससी द्वारा तीसरे चरण के परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा रही है. शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग स्तर पर शिक्षकों के स्वीकृत पदों का आकलन किया जायेगा. इसके बाद ही अगली परीक्षा की तिथि पर निर्णय लिया जायेगा. पिछले साल 2023 में तीन लाख 726 उम्मीदवारों ने एसटीइटी पास की थी. पासिंग प्रतिशत 79.79 रहा. दोनों पेपर के लिए 3 लाख 76 हजार 877 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ज किये गये थे. जिसमें पेपर 1 में 2 लाख 71 हजार 872 कैंडिडेट और पेपर-2 में 1,56,515 उम्मीदवार पास हुए थे. पेपर-1 का पास प्रतिशत 82.90 और पेपर -2 का पास प्रतिशत 74.37 रहा था.

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    297747 candidates successful after completion of second STET teacher recruitment process Secondary Teacher Eligibility Test result released
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    September 17, 2026

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    September 17, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026
    Recent Post

    Petrol/Diesel: पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सरकारने ‘अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया

    September 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान पर, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    September 17, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group