Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का चुनाव 8 दिसंबर को, 2 दिसंबर से प्रारंभ हो जायेगी चुनावी प्रक्रिया
Headlines

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का चुनाव 8 दिसंबर को, 2 दिसंबर से प्रारंभ हो जायेगी चुनावी प्रक्रिया

News DeskBy News DeskNovember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का चुनाव आठ दिसंबर को होगा. इसके लिए चुनावी प्रक्रिया 2 दिसंबर से प्रारंभ हो जायेगी. 2 दिसंबर को नामांकन पत्र संध्या 4 बजे 6 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे. नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 3 दिसंबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 4 दिसंबर को किया जाएगा. 5 दिसंबर को नामांकन वापस लिया जा सकता है. उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

आवश्यकता पड़ने पर 8 दिसंबर को अपराह्न 2 बजे से संध्या 6 बजे तक चेंबर भवन, बिष्टुपुर में निर्वाचन कार्य संपन्न होगा. चुनाव के उपरांत मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा एवं विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा. नामांकन पत्र शुल्क दो हजार पांच सौ रुपये प्रति सेट निर्धारित किया गया है. मतदाता सूची के लिए शुल्क दो सौ रुपये प्रति सेट प्रदान करना होगा. नामांकन पत्र प्राप्ति, जमा एवं नाम वापसी प्रक्रिया प्रत्याशी व्यक्तिगत रूप से करेंगे.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

प्रत्याशी का स्व-हस्ताक्षरित किया हुआ सचित्र सरकारी परिचय पत्र की प्रति नामांकन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा. मतदान के पूर्व समस्त कार्य श्रेष्ठम, बाराद्वारी, जमशेदपुर में संपन्न होंगे. मतदान के समय सभी मतदाता को अपना सचित्र सरकारी परिचय पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में मुख्य चुनाव पदाधिकारी का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा. समयानुसार आवश्यकता पड़ने पर विशेष अनुदेश निर्गत किये जा सकते हैं. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने विज्ञप्ति जारी कर दी.

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

उन्होंने बताया कि सम्मेलन एक पंजीकृत ट्रस्ट है. संस्था का वर्तमान कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिससे अगले दो वर्षीय कार्यकाल 2024-26 के लिए निर्वाचन द्वारा अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव अग्रवाल को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया और मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल को सह चुनाव पदाधिकारी मनोनीत किया गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026
Recent Post

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group