Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Counting of Votes: पूर्वी सिंहभूम के छह विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल, को-ऑपरेटिव कॉलेज में 23 नवंबर की सुबह आठ बजे शुरू होगी मतों की गिनती
Breaking News

Jamshedpur Counting of Votes: पूर्वी सिंहभूम के छह विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल, को-ऑपरेटिव कॉलेज में 23 नवंबर की सुबह आठ बजे शुरू होगी मतों की गिनती

News DeskBy News DeskNovember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • जिला प्रशासन ने कर ली है पूरी तैयारी, मतगणना स्थल पर हर स्तर पर रखी जायेगी निगरानी
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला के छह विधानसभा क्षेत्र (जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, जुगसलाई, पोटका, घाटशिला व बहरागोड़ा) के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा. सुबह आठ बजे से जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतगणना शुरू हो जायेगी. दोपहर 12 बजे से सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के रुझान मिलने लगेंगे. इधर, विधानसभावार मतगणना का चरण तय कर लिया गया है. मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं. चिह्नित मतगणना हॉल में सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना है.
मतगणना स्थल पर मीडिया सेल की व्यवस्था की गयी है, जहां सभी राउंड की गिनती की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. यहां फोन और टीवी की व्यवस्था भी होगी. मीडिया सेल में प्रवेश अधिकृत पास के आधार पर होगा.
 डीसी व एसएसपी ने पदाधिकारियों को दिये निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं एसएसपी किशोर कौशल द्वारा को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के मतगणना के मद्देनजर सभी पदाधिकारी एवं कर्मी की जिम्मेदारी है कि वे आपस में मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न कराने के लिए विधि व्यवस्था बनाये रखने का हर संभव प्रयास करेंगे. साथ ही सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं कर्मी ससमय प्रतिनियुक्त स्थल पर योगदान देंगे. संपूर्ण मतगणना अवधि में गोपनीयता भंग न हो इसको लेकर किसी भी परिस्थिति में इवीएम डिस्प्ले का फोटो लेना या वीडियो रिकॉर्डिंग करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को 23 नवंबर को प्रातः पांच बजे से चिकित्सा शिविर, चिकित्सा दल एवं एंबुलेंस तैनात रखने, अग्निशाम पदाधिकारी को अग्निशाम वाहन, दस्तों की प्रतिनियुक्ति, सहायक आयुक्त उत्पाद को मतगणना के दिन शनिवार को शराब की सभी दुकानों को आदेश के अनुरूप बंद कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.मतगणना के दिन सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे रांची, तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026

ससुराल वालों की प्रताड़ना का बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, अपने बेटे और रिश्तेदार के बच्चे की कर दी हत्या, दोनों के शव कुएं से मिले

October 23, 2026

Saraikela: जामडीह फ्लाईओवर से नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू करने की तैयारी

October 23, 2026
Recent Post

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे रांची, तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026

ससुराल वालों की प्रताड़ना का बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, अपने बेटे और रिश्तेदार के बच्चे की कर दी हत्या, दोनों के शव कुएं से मिले

October 23, 2026

Saraikela: जामडीह फ्लाईओवर से नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू करने की तैयारी

October 23, 2026

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group