Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election Results: भाजपा ने झारखंड में झोंकी पूरी ताकत, पर आदिवासी मुख्यमंत्री पद का चेहरा न होना और घुसपैठ मुद्दे पर जोर पड़ा महंगा, अब सोच रहे आखिर गड़बड़ी कहां हुई?
    Elections

    Jharkhand Election Results: भाजपा ने झारखंड में झोंकी पूरी ताकत, पर आदिवासी मुख्यमंत्री पद का चेहरा न होना और घुसपैठ मुद्दे पर जोर पड़ा महंगा, अब सोच रहे आखिर गड़बड़ी कहां हुई?

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग ने झारखंड की सत्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के हाथों से छीनने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन उसे अंतत: हार का सामना करना पड़ा. इस पराजय से हतप्रभ नेता और कार्यकर्ता यह सोच रहे हैं कि आखिर गड़बड़ी क्या हुई.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जैसे शीर्ष भाजपा नेताओं ने आक्रामक तरीके से प्रचार किया, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं किया, क्योंकि उसका अभियान मुख्य रूप से ‘बांग्लादेश से घुसपैठ’ और हेमंत सोरेन सरकार के ‘भ्रष्टाचार’ पर केंद्रित था. भाजपा नेताओं ने लगभग 200 जनसभाओं को संबोधित किया जिनमें शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगभग दो दर्जन जनसभाएं शामिल थीं. उन्होंने झारखंड की राजधानी रांची में विशाल रोड शो भी किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी.

    -पूरा शो ‘बाहर से आए दो नेताओं’ पर चलाने का आरोप

    राज्य भाजपा के एक सूत्र ने दावा किया कि चुनाव में एक आदिवासी मुख्यमंत्री का चेहरा पेश न करना उसे महंगा पड़ा. एक अन्य नेता ने दावा किया कि पूरा शो ‘बाहर से आए दो नेताओं’ द्वारा चलाया गया था और राज्य भाजपा ने अपने लोगों को नजरअंदाज करके दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट दिया. भाजपा के मौजूदा विधायक केदार हाजरा पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के साथ चुनाव से ठीक पहले पार्टी नेताओं पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए झामुमो में शामिल हो गए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    -जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों को उठाने में विफल रही पार्टी

    राजनीतिक विश्लेषक डॉ. बागीश चंद्र वर्मा ने बताया कि भाजपा अपने पूरे अभियान के दौरान जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों को उठाने में विफल रही और पार्टी का अभियान राष्ट्रीय मुद्दों और ‘घुसपैठ’ पर केंद्रित था जिससे ग्रामीण जनता जुड़ने में विफल रही.

    -महिला मतदाताओं की भूमिका केंद्र में रही

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    रांची विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि झामुमो के पारंपरिक वोट बैंक (मुस्लिम, ईसाई और आदिवासी) में महिलाओं को ‘मंईयां सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं के जरिये जोड़ा गया. ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 18-50 वर्ष की महिलाओं को मौजूदा सहायता राशि 1000 रुपये के बजाय 2,500 रुपये प्रति माह करने का वादा किया गया था. झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 68 पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है.

    -जेएलकेएम फैक्टर भी हार की वजह

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने भी चंदनकियारी सीट की तरह भाजपा और आजसू पार्टी को नुकसान पहुंचाते हुए वोटों का एक बड़ा हिस्सा हासिल कर लिया. चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी न केवल झामुमो के उमाकांत रजक से हार गए, बल्कि तीसरे स्थान पर रहे. भाजपा ने 68 सीट पर चुनाव लड़ा जबकि इसके सहयोगी आजसू ने 10 और जदयू ने दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक सीट पर चुनाव लड़ा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but the absence of a tribal CM face and the focus on the infiltration issue proved costly Jharkhand Election Results: BJP put in all its might in Jharkhand now people are wondering where the mistake happened?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group