Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur: यह हार एक विराम है, मेरा जीवन एक संग्राम है – बन्ना गुप्ता
    Elections

    Jamshedpur: यह हार एक विराम है, मेरा जीवन एक संग्राम है – बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कदमा,सोनारी और मानगो में चल रहे विकास कार्य बंद ना हो जाएं,इस बात से हूँ चिंतित:बन्ना 

    जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने इस जमशेदपुर के सुसंस्कृत मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता पढ़ते हुए कहा कि यह हार एक विराम है, मेरा जीवन महासंग्राम है. क्‍या हार में क्‍या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही, वह भी सही.

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर के 95768 मतदाताओं ने मुझपर भरोसा जताया है. उनलोगों में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को अपना समर्थन दिया है. मेरी चिंता इतनी भर है कि मेरे द्वारा प्रारम्भ किए गए कार्य रुकने नहीं चाहिए. चाहे मानगो का फ्लाइ ओवर हो या एमजीएम का नया हॉस्पिटल हो अथवा विश्वस्तरीय बस स्टैंड आदि सभी कार्य जारी रहने चाहिए. कदमा, सोनारी एवं मानगो में कई सड़कों का चौड़ीकरण, पार्क एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण चल रहा है, जो रुकने नहीं चाहिए.सोनारी में दोमुहानी संगम को वे एक पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करना चाहते थे. अब यह जिम्मेदारी जमशेदपुर की जनता पर है.

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए सोलह सीटों पर पार्टी की शानदार जीत के लिए बधाई दी. बन्ना गुप्ता ने सफल नेतृत्वकर्ता हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के लिए बधाइयां दी.

    बन्ना गुप्ता ने अपने हर कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें कर्तव्य पथ से डिगना नहीं है बल्कि पूर्व की भांति समाजसेवा करते रहना है. समाजसेवा के लिए राजनीतिक पद एक माध्यम हो सकता है, किंतु वो शर्त नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरा पूरा जीवन संघर्ष में बीता है. मुझे राजनीति या पद विरासत में नहीं मिले. उन्होंने सड़कों पर कई आंदोलन किए हैं और जनहित के मुद्दों को मजबूती साथ उठाया है. वे सदैव गरीब, कमजोर वर्ग, माताओं के हर काम के लिए तत्पर रहे हैं और जो भी पद उन्हें मिला, वो उन्हीं के आशीर्वाद से मिला. अतएव उनका घर का दरवाजा और उनका कार्यालय पहले की तरह जनता के लिए सदैव खुला रहेगा. चाहे पेंशन हो या जनहित का कोई अन्य कार्य, उनके कार्यालय से पहले की भांति ही होते रहेंगे.

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुझे प्रसन्नता इस बात की है हमलोग एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं. जनहित का कोई भी मामला होगा, वे मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    banna gupta chunav harne per banna ka aaya bayan Jamshedpur jamshedpur paschim vidhansabha news jharkhand congress news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    July 28, 2026

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    July 28, 2026

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group