Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Half Marathon: टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर में पहली बार 21 किमी का हुआ हाफ मैराथन, रन फॉर फिटनेस में 16 राज्य के 5027 लोगों ने लगायी दौड़
    Breaking News

    Jamshedpur Half Marathon: टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर में पहली बार 21 किमी का हुआ हाफ मैराथन, रन फॉर फिटनेस में 16 राज्य के 5027 लोगों ने लगायी दौड़

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील की ओर से रविवार जमशेदपुर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. रन फॉर फिटनेस व रन फॉर फन के थीम पर आयोजित इस दौड़ में 16 राज्य के कुल 5027 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस बार जमशेदपुर रन में पहली बार 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन का आयोजन हुआ. इसमें पूरे भारत से कुल 550 प्रतिभागियों ने शिरकत की. दौड़ का आगाज टाटा स्टील के वीपी (सीएस) चौणक्य चौधरी और रुचि नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर की. टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया और धावकों का मनोबल बढ़ाया और जमशेदपुर के नागरिकों के बीच फिटनेस का संदेश दिया.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    टाटा स्टील मेरामंडली के उपाध्यक्ष संचालन उत्तम सिंह ने भी हाफ मैराथन श्रेणी में भाग लिया, जिसका आयोजन पहली बार जमशेदपुर में किया गया. इस अवसर पर टाटा स्टील के वन शेयर्ड सर्विसेज के उपाध्यक्ष प्रबल घोष, टाटा स्टील के खेल प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मुजफ्फरनगर के उदित पाल चैंपियन बने. उदित पाल ने 1 घंटा 3 मिनट 50 सेकेंड में 21 किलोमीटर की दूरी पूरी करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. विजेता को एक लाख रूपये का पुरस्कार मिला. वहीं, महिला वर्ग में हरियाणा सोनीपत की रहने भारती नैन ने खिताब अपने नाम किया. भारती ने 1 घंटा 14 मिनट 52 सेकेंड का समय निकालते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. भारती को भुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला. जमशेदपुर रन फॉर फन में हर आयु वर्ग व आम लोगों के लिए 2 किलोमीटर फन रन का आयोजन हुआ.

    इसमें पांच वर्ष के आदित्य सबसे युवा व आदित्यपुर के रहने वाले दिलीप दास सबसे उम्रदराज प्रतिभागी रहे, जिन्होंने यह दौड़ पूरी की. जमशेदपुर रन के दौरान विभिन्न रूट पर शहर के छह स्कूल केपीएस कदमा, केपीएस मानगो, आंध्रा भक्त एसोसिएशन, चिन्मया विद्यालय, जुस्को स्कूल और डीबीएमएस कदमा के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. रन के दौरान प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था की गयी थी. भोजपुरी व पंजाबी गीतों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और संडे का लुत्फ उठाया. इसके अलावा सेल्फी कॉर्नर भी बनाया गया था, जहां लोग मेडल के साथ तस्वीर लेने में व्यस्त रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    5027 people from 16 states ran in Run for Fitness Jamshedpur Half Marathon: 21 km half marathon organized for the first time in Jamshedpur by Tata Steel Ruchi narendran Run a thon Steel city Tata Steel TV Narendran
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group