Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Chunav Result: BJP का हर दांव हुआ फेल, सिर्फ एक ST जीते, नहीं चला चंपाई और गीता का जादू, अब हार पर मंथन करेगी भाजपा, नेताओं को दिल्ली से आया बुलावा
    Elections

    Jharkhand Chunav Result: BJP का हर दांव हुआ फेल, सिर्फ एक ST जीते, नहीं चला चंपाई और गीता का जादू, अब हार पर मंथन करेगी भाजपा, नेताओं को दिल्ली से आया बुलावा

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Ranchi. भाजपा अब झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी. 30 नवंबर को सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक होगी. इस बैठक में हार के कारणों पर मंथन किया जायेगा.

    वहीं तीन दिसंबर को बीजेपी के सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. दिल्ली में चुनाव परिणाम को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा होगी.

    जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेवारी के साथ उनके कार्यों की भी समीक्षा की जायेगी.

    विधानसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद झारखंड में चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा अब तक किया गया हर प्रयोग विफल होता दिखा है. राज्य में गठन के बाद पहली बार वर्ष 2014 में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला था. तब रघुवर दास राज्य के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बने.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    इसके बाद 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ता से बाहर हो गयी. 2014 में 37 सीटें जीतने वाली भाजपा 25 सीटों पर आ गयी. उसके बाद से ही भाजपा राज्य में अपनी खोयी हुई जमीन पाने के लिए जद्दोजहद कर रही है, लेकिन मौजूदा चुनाव में भाजपा का ग्राफ वर्ष 2019 से भी नीचे चला गया.

    मात्र एक एसटी सीट जीत पाई बीजेपी

    बीजेपी को सबसे अधिक नुकसान अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर हुआ था. भाजपा को 2019 में कुल 12 सीटों का नुकसान हुआ था. इनमें से नौ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें थीं. पार्टी को पिछले चुनाव में एसटी आरक्षित दो सीटें मिली थी. इसके बाद दूसरे दलों के कई आदिवासी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया गया, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ.

    इस चुनाव में मात्र एक सीट मिली.

    एससी आरक्षित सीट पर भाजपा की सीट कम हुई
    वर्ष 2019 में भाजपा को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पांच सीटों पर जीत मिली थी. इस चुनाव में भाजपा तीन सीटों पर पहुंच गयी. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी इस चुनाव में लड़ाई से ही बाहर हो गये. वे तीसरे स्थान पर पहुंच गये. कांके जैसी सीट, जिस पर भाजपा पिछले 34 वर्षों से जीत रही थी, वह हार गयी. छतरपुर में लगातार दो बार चुनाव जीती भाजपा इस बार सीट नहीं बचा पायी.

    गीता कोड़ा और चंपाई बेअसर

    2024 के लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक दूसरे दलों के बड़े आदिवासी नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया. कोल्हान में पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को पार्टी में शामिल कराया गया. वर्ष 2019 में गीता कोड़ा कांग्रेस के टिकट पर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव सांसद चुनी गयी थीं. इस वर्ष गीता कोड़ा भाजपा से चुनाव लड़ीं और हार गयीं.

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    इसके बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें जगन्नाथपुर सीट से प्रत्याशी बनाया. वह विधानसभा चुनाव भी हार गयीं.

    विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भाजपा शामिल हुए पर वह भी कोल्हान में कोई करिश्मा नहीं कर सके. वह खुद जीते,जबकि उनका बेटा भी हार गया. इसी प्रकार लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन भी भाजपा को जीत नहीं दिला सकीं.

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp ke jila neta ka ranchi me samikcha Jamshedpur latest news Jamshedpur news jharkhand me bjp ka har daw hua fel Jharkhand vidhansabha chunav jharkhand vidhansabha chunav me mile har ki hogi ranchi aur delhi me samikcha kolhan political news nahi chala champai soren aur gita kora ka jadu pradesh bjp neta ka new delhi me hogi samikcha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group