Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में दबाव
Headlines

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में दबाव

News DeskBy News DeskNovember 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के द्वारा मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए. डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है. अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा. एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है.

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,021.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह नैस्डेक ने 124.90 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,179.74 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया. डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 44,879.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है. अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही.

एफटीएसई इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,258.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,194.51 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया. इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 109.22 अंक यानी 0.57 प्रतिशत टूट कर 19,295.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है. एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं. इंडोनेशिया स्टॉक एक्सचेंज में आज छुट्टी होने के कारण जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं है. हैंग सेंग इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,239.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,276.58 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है.

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,197.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,702.76 अंक के स्तर तक गिर गया है. निक्केई इंडेक्स 315.09 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूट कर 38,127.88 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है. इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 186.52 अंक यानी 0.82 प्रतिशत फिसल कर 22,489.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,510.80 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,431.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group