Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से दो महिलाओं की मौत, खरकई नदी में डूबकर युवक की गयी जान
    Breaking News

    Saraikela में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से दो महिलाओं की मौत, खरकई नदी में डूबकर युवक की गयी जान

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela. सरायकेला जिले में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है. नहाने के दौरान दो महिलाएं समेत तीन लोग पानी में डूब गए. इससे उनकी मौत हो गयी. दूसरी घटना खरकई नदी के जगन्नाथ घाट की है, जहां नहाने के दौरान मिर्गी आने से युवक की मौत हो गयी. दोनों हादसे से शोक की लहर है.
    सरायकेला थाना क्षेत्र के पांड्रा गांव में तालाब में नहाने गयीं दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान पांड्रा गांव निवासी दुखी सरदार (30 वर्ष) और रंगाडीह गांव निवासी रेखा सरदार (28 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है. बुधवार की सुबह दोनों महिलाएं प्रतिदिन की तरह तालाब में नहाने गयी थीं. नहाने के क्रम में दुखी सरदार का पैर तालाब की सीढ़ियों पर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी. दुखी सरदार को पानी में डूबता देख रेखा सरदार उसे बचाने के लिए पानी में उतर गयी. बचाने के क्रम में वह भी पानी में डूब गयी. इससे दोनों की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. सूचना पाकर महिलाओं के परिजन तालाब पहुंचे और दोनों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है.

    खरकई नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
    सरायकेला की खरकई नदी के जगन्नाथ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से आशीष कमिला (32 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना सुबह आठ बजे के आस-पास की बतायी जा रही है. मृतक नहाने के लिए नदी गया था. अचानक उसे मिर्गी का दौरा आया, जिससे वह पानी में गिर गया. घाट पर उस वक्त कोई नहीं था. इस कारण पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sarai kela breaking Sarai kela letest news Saraikela Breaking: Major accident in Saraikela Saraikela kharidi river news Saraikela recent news three people including two women died due to drowning while bathing
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group