Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ICC Ranking: भारतीय गेंदबाज बुमराह आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में फिर शीर्ष पर, जायसवाल बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर, कोहली की भी बड़ी छलांग
    Breaking News

    ICC Ranking: भारतीय गेंदबाज बुमराह आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में फिर शीर्ष पर, जायसवाल बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर, कोहली की भी बड़ी छलांग

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dubai. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजयी गेंदबाजी स्पैल की बदौलत बुधवार को कैगिसो रबाडा और जोश हेजलवुड को पछाड़कर फिर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गए. कार्यवाहक कप्तान बुमराह ने मैच में 72 रन देकर आठ विकेट झटके जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से रौंदकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली.
    पर्थ टेस्ट से पहले बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर थे। अब वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 883 रैंकिंग अंक पर पहुंच गये हैं जिससे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के रबाडा (872 अंक) और ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड (860 अंक) को पीछे छोड़ दिया. बुमराह के साथी मोहम्मद सिराज ने पर्थ टेस्ट में पांच विकेट झटके जिससे उन्हें भी तीन पायदान का फायदा हुआ और वह 25वें स्थान पर पहुंच गये.
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 161 रन की शानदार पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 825 अंक की मदद से बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट (903 अंक) से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंचे.अनुभवी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का ऊपर की ओर चढ़ना जारी है, उन्होंने अपने 30वें टेस्ट शतक से नौ पायदान के सुधार के साथ 13वां स्थान हासिल किया.
    भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 736 अंक से छठा स्थान कायम रखा है. रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन हालांकि पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेले थे लेकिन उनकी जोड़ी टेस्ट आल राउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bumrah ICC Test rankings: Bumrah on top again Jaiswal climbs to no. 2 Jasprit Bumrah Kohli makes big jump Mohammed Siraj Yashasvi Jaiswal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group