Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBI ने JPSC भर्ती घोटाले में 12 साल बाद तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद समेत 60 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
    Breaking News

    CBI ने JPSC भर्ती घोटाले में 12 साल बाद तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद समेत 60 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद समेत 60 लोगों के खिलाफ सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं के लिए आरोपपत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने जेपीएससी के दो भर्ती घोटालों की जांच के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर 2012 में मामला दर्ज करने के 12 साल बाद यह आरोपपत्र दाखिल किया है.

    अधिकारियों ने बताया कि आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दाखिल किया गया है. इससे जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, विक्रय कर अधिकारी आदि पदों के लिए आयोजित उक्त परीक्षा में कुछ उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं. प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के अंकों में हेराफेरी की गई.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने बताया कि सीबीआई जांच से पता चला है कि कई चयनित उम्मीदवार आरोपी जेपीएससी अधिकारियों, नेताओं, आईएएस अधिकारियों और राज्य के वरिष्ठ कानून अधिकारियों के रिश्तेदार और करीबी थे. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं मिली है और इसलिए अदालत ने अभी तक इस पर संज्ञान नहीं लिया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBI files charge sheet against 60 people including then chairman Dilip Kumar Prasad in JPSC recruitment scam after 12 years JPSC JPSC exam upsc corruption letest news Why is the post of JPSC chairman vacant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group