Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ममता के लिए बदला गया शपथ ग्रहण समारोह का समय, विस सत्र में शामिल होकर आयेंगी ममता बनर्जी
    Headlines

    ममता के लिए बदला गया शपथ ग्रहण समारोह का समय, विस सत्र में शामिल होकर आयेंगी ममता बनर्जी

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के लिए आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक, सोरेन ने ममता बनर्जी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव किया है. बनर्जी आज सुबह पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र में शामिल होंगी और उसके बाद दोपहर में रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी.झामुमो प्रमुख ने रविवार को ममता बनर्जी को औपचारिक निमंत्रण भेजा था.

    तृणमूल कांग्रेस के नेता ने बताया कि बनर्जी दोपहर बाद कोलकाता से रवाना होंगी, कार्यक्रम में लगभग दो घंटे रुकेंगी और फिर शाम को वापस लौट आएंगी. सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन ने ममता बनर्जी से फोन पर बात कर उन्हें अपनी जीत पर बधाई दी. शुरुआत में बनर्जी ने अपनी व्यस्तताओं के कारण शपथ ग्रहण में शामिल न होने पर खेद व्यक्त किया था. इसके बाद सोरेन ने कार्यक्रम का समय बदलकर दोपहर 3:30 बजे कर दिया ताकि बनर्जी इसमें भाग ले सकें. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उल्लेखनीय है कि झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) के इंडी गठबंधन ने झारखंड चुनाव में 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है. झामुमो ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की. विपक्षी एनडीए गठबंधन जिसमें भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा शामिल हैं, ने 24 सीटें जीतीं.चुनाव परिणाम के बाद झारखंड में इंडी गठबंधन के नेताओं ने हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना. सोरेन ने बारहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार गमलियल हेम्ब्रम को 39 हजार 791 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी. उन्होंने 95 हजार 612 मत हासिल किए जबकि हेम्ब्रम को 55, हजार 821 वोट मिले.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mamata Banerjee will come after attending the assembly session Mamata banerjee will participate The time of the swearing-in ceremony has been changed for Mamata
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group