Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Politics: भाकपा (माले)-लिबरेशन हेमंत सोरेन कैबिनेट में शामिल नहीं होगी, पर सरकार चलाने में देगी समर्थन, दीपांकर भट्टाचार्य बोले, मंत्री पद का नहीं मिला है प्रस्ताव
    Headlines

    Jharkhand Politics: भाकपा (माले)-लिबरेशन हेमंत सोरेन कैबिनेट में शामिल नहीं होगी, पर सरकार चलाने में देगी समर्थन, दीपांकर भट्टाचार्य बोले, मंत्री पद का नहीं मिला है प्रस्ताव

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भाकपा (माले)-लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में नवगठित हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद नहीं मांगेगी. उन्होंने कहा कि भाकपा (माले)-लिबरेशन सोरेन सरकार को उसके हर सही कदम और चुनाव अभियान के दौरान लोगों को दी गई गारंटी को पूरा करने में पूरा समर्थन देगी.

    भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी पार्टी मंत्रिमंडल में मंत्री पद के लिए कोई दबाव नहीं डालेगी. हमारे पास सिर्फ दो विधायक हैं. इसलिए हमें नहीं लगता कि हम ऐसी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं. जब हमारे पास आठ से दस विधायक हो जाएंगे, तब हम जिम्मेदारी लेंगे. हाल में संपन्न झारखंड विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले)-लिबरेशन ने ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत चार सीट पर चुनाव लड़ा था और दो सीट जीतने में सफल रही. भट्टाचार्य ने कहा, ‘हम सरकार के हर सही कदम और चुनावी गारंटी को पूरा करने के लिए अपना पूरा समर्थन देंगे.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    सरकार एक मोर्चा है, जबकि संघर्ष दूसरा मोर्चा है. भाकपा (माले)-लिबरेशन झूठ, नफरत और कॉरपोरेट लूट के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी. हम समाज को एकजुट करने का काम करेंगे.’ मंत्री पद के प्रस्ताव पर भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण किया.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but will support in running the government Dipankar Bhattacharya said has not received any proposal for ministerial post Jharkhand Politics: CPI (ML)-Liberation will not join Hemant Soren cabinet
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group