Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Gautam Adani: गौतम अडाणी बोले-साहसिक सपने देखने पर दुनिया परीक्षा लेती है, चुनौतियां हमें कभी तोड़ नहीं पाईं, अमेरिका के आरोपों पर कही बड़ी बात
    Headlines

    Gautam Adani: गौतम अडाणी बोले-साहसिक सपने देखने पर दुनिया परीक्षा लेती है, चुनौतियां हमें कभी तोड़ नहीं पाईं, अमेरिका के आरोपों पर कही बड़ी बात

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2024Updated:December 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jaipur. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिका में हाल ही में लगे आरोपों और अभियोग का जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि समूह सभी नियमों के अनुपालन को लेकर प्रतिबद्ध है और ‘हर हमला समूह को मजबूत बनाता है.’’ उन्होंने यहां 51वें रत्न और आभूषण पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा, दो सप्ताह से भी कम समय पहले, हमें अमेरिका से नियमों के अनुपालन के संबंध में आरोपों का सामना करना पड़ा था. यह पहली बार नहीं है जब हमें ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. मैं आपको बता सकता हूं कि हर हमला हमें मजबूत बनाता है.’ यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने 20 नवंबर, 2024 को गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ न्यूयॉर्क जिला अदालत में अभियोग और एक दीवानी शिकायत जारी की थी.

    यह आरोप प्रतिभूति धोखाधड़ी, वायर धोखाधड़ी और एसईसी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से संबंधित हैं, जिसके कारण रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों के संबंध में एजीईएल के बॉन्ड ऑफरिंग दस्तावेजों में भौतिक रूप से गलत और भ्रामक बयान दिए गए. अदाणी समूह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि वह खुद का बचाव करने के लिए कानूनी सहारा लेगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    अदाणी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘सच्चाई यह है कि बहुत सारी निहित रिपोर्टिंग के बावजूद, अदाणी की ओर से किसी पर भी उल्लंघन या न्याय में बाधा डालने की किसी साजिश का आरोप नहीं लगाया गया है. फिर भी आज की दुनिया में, नकारात्मकता तथ्यों से कहीं अधिक तेजी से फैलती है.’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से काम करते हैं, मैं नियमों के अनुपालन के लिए हमारी पूर्ण प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करना चाहता हूं.’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने स्वीकार किया है कि हमारे सामने आने वाली बाधाएं अग्रणी होने की कीमत हैं. अदाणी ने कहा, ‘आपके सपने जितने साहसी होंगे, दुनिया उतनी ही अधिक जांच करेगी. लेकिन, यह ठीक उसी जांच में है, जहां आपको यथास्थिति को चुनौती देने के लिए उठने का साहस मिलना चाहिए.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    challenges have never been able to break us Gautam Adani: Gautam Adani said- The world tests us for having bold dreams said a big thing on America's allegations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group