Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Health Officer Recruitment Exam: बिहार में अनियमितता को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा रद्द, सॉल्वर गिरोह से जुड़े 37 लोग गिरफ्तार
    Bihar

    Health Officer Recruitment Exam: बिहार में अनियमितता को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा रद्द, सॉल्वर गिरोह से जुड़े 37 लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बिहार सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा को अनियमितता की रिपोर्ट मिलने के बाद सोमवार को रद्द कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने यहां तीन केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर ‘अनियमितता बरते जाने और कदाचार’ का पता लगाया है. यह परीक्षा रविवार को पटना स्थित 12 ऑनलाइन केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
    उप महानिरीक्षक (ईओयू) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने संवाददाताओं से कहा, ‘पुलिस ने इस मामले में 37 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमें अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र के मालिक और कर्मचारी और आईटी प्रबंधक शामिल हैं.’

    अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से कई इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल उपकरण, लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम और क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए गए. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ईओयू और पटना पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को संयुक्त रूप से पटना के तीन परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की.

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में डेंगू-मलेरिया के खतरे पर अलर्ट, एंटी लारवा छिड़काव की मांग लेकर पार्षद पहुंचे सिविल सर्जन के पास

    सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए रविवार से शुरू हुई ऑनलाइन भर्ती परीक्षा सोमवार को भी आयोजित होने वाली थी. ईओयू के बयान में कहा गया, ‘अधिकारियों ने पाया कि परीक्षा केंद्रों के कर्मचारियों ने प्रॉक्सी सर्वर और रिमोट व्यूइंग एप्लिकेशन के माध्यम से प्रश्न हल करने वाले गिरोह को कंप्यूटर सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच प्रदान की. मौके से एकत्र किए गए साक्ष्य से पता चला कि आरोपी ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से ‘वास्तविक समय’ के आधार पर प्रश्नपत्र हल कर रहे थे.’ अधिकारियों ने यह भी पाया कि परीक्षा केंद्रों के मालिक, कर्मचारी और निजी आईटी प्रबंधक परीक्षा के दौरान अनियमितताओं में शामिल थे.

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को मिला नया मंच

    परीक्षा आयोजित करने में पुणे स्थित एक आईटी कंपनी भी शामिल थी. डीआईजी ने कहा,‘परीक्षा रद्द कर दी गई है और मामले की जांच करने और प्रश्नपत्र हल करने वाले (सॉल्वर) गिरोह में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    37 people associated with solver gang arrested Health Officer Recruitment Exam: Health Officer Recruitment Exam cancelled in Bihar due to irregularities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में डेंगू-मलेरिया के खतरे पर अलर्ट, एंटी लारवा छिड़काव की मांग लेकर पार्षद पहुंचे सिविल सर्जन के पास

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को मिला नया मंच

    July 31, 2026

    Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर झारखंड सरकार चिंतित, शिक्षा क्षेत्र में सुधार किए जा रहे, दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बोले राज्यपाल

    July 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में डेंगू-मलेरिया के खतरे पर अलर्ट, एंटी लारवा छिड़काव की मांग लेकर पार्षद पहुंचे सिविल सर्जन के पास

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को मिला नया मंच

    July 31, 2026

    Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर झारखंड सरकार चिंतित, शिक्षा क्षेत्र में सुधार किए जा रहे, दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बोले राज्यपाल

    July 31, 2026

    Jharkhand CID: परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सीआईडी के समक्ष तीसरी बार पूछताछ के लिए हुए पेश

    July 31, 2026

    Jamshedpur News: मानगो नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर  देना  पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के है विपरीत : सरयू राय 

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group