


Galudih. सालबनी स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली कॉलेज से निकल कर सालबनी गांव तक गयी. गांव में नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया गया. इसके पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एड्स के बारे में छात्र- छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. छात्र-छात्राओं ने स्लोगन व नुक्कड़ नाटक से गांव के लोगों को एड्स को लेकर जागरूक किया. मौके पर डॉ बीएड के प्रशिक्षु भी उपस्थित थे. रैली को सफल बनाने में छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.



