


Chandil. चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर मुखिया होटल के समीप Jcbने एक ऑटो को चपेट में ले लिया. घटना में ऑटो चालक की मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. मृतक की पहचान बिहार के गया जिला के राजपुर शेरघाटी निवासी 31 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई. सड़क दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार, ऑटो टाटा से रांची की ओर जा रही थी. उसी दौरान गलत दिशा से जा रहे जेसीबी ने ऑटो को सीधे टक्कर मार दी. मौके पर ऑटो चालक की मौत हो गयी.



