Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel MD Online : टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में भी उठा ट्रैफिक जाम का मुद्दा, कर्मचारी बोले, ड्यूटी आने-जाने में होती है समस्या, और भी कई मसले उठे
    Headlines

    Tata Steel MD Online : टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में भी उठा ट्रैफिक जाम का मुद्दा, कर्मचारी बोले, ड्यूटी आने-जाने में होती है समस्या, और भी कई मसले उठे

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024Updated:December 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी के मासिक ऑनलाइन कार्यक्रम में सोमवार को कर्मचारियों ने ट्रैफिक जाम की समस्या उठायी. ट्यूब डिवीजन से कमेटी मेंबर सरोज सिंह ने ट्यूब कंपनी के आसपास हमेशा जाम रहने से ड्यूटी आने-जाने में होने वाली परेशानी, फील्ड मेंटेनेंस, मैकेनिकल के राजेश कुमार ठाकुर ने गोलमुरी एनटीटीएफ और केरला समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी के पास छुट्टी के समय अक्सर जाम लगने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया.

    इसका जवाब देते हुए टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के प्रमुख प्रणय सिन्हा ने कहा कि ट्यूब डिवीजन के आसपास नयी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. नक्शा तैयार किया जा रहा है. जाम से निजात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे, जो सड़क पर भारी वाहनों की पार्किंग रोकेंगे. टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने कहा कि गोलमुरी एनटीटीएफ व केरला समाजम मॉडल स्कूल के पास पार्किंग के लिए अस्थायी व्यवस्था की गयी है, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण परेशानी है. इसे जल्द ठीक किया जायेगा.

    कलिंगनगर के अमित कुमार ने कंपनी क्वार्टर की समस्या को उठाया. उनका कहना था कि नये कर्मचारियों को शेयरिंग क्वार्टर दिये जायें. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, काॅरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी. अमित कुमार ने कहा कि डिप्लोमा कोर्स की सुविधा नहीं होने से प्रमोशन का लाभ नहीं मिल रहा है. ग्रुप चीफ (आइआर) जुबिन पालिया ने कहा कि कलिंगनगर में कई डोमेन में स्नातक पास कर्मचारियों को भी आइएल-6 की निकलने वाली आंतरिक वैकेंसी में मौका दिये जा रहे है. एआइसीटीइ से मान्यता प्राप्त कॉलेज यदि 30 किलोमीटर की परिधि में है तो कर्मचारी चाहे तो वहां से डिप्लोमा कर सकते हैं.

    पांच भाषाओं में लाॉन्च होगा डिजिटल इंट्रानेट में नया इंटरफेस

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    टाटा स्टील में पांच भाषाओं में डिजिटल इंट्रानेट में नया इंटरफेस लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. जो अंग्रेजी, हिंदी, ओड़िया, बंगाली और मराठी भाषाओं में होगा. अभी केवल यह अंग्रेजी थी. अब पांच भाषाओं में होने से कर्मचारियों को अपनी भाषा में जानने का मौका मिलेगा. कर्मचारी पोस्ट को शेयर व लाइक भी कर सकेंगे. एमडी ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कंपनी के आइटी सेंटर के अधिकारी ने इसकी जानकारी कंपनी के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन सहित सभी कर्मचारियों को दी.

    ऑपरेशन व सेफ्टी की समीक्षा

    इस दौरान एमडी ने जमशेदपुर, कलिंगनगर, मेरामंडली, टाटा स्टील बीएसएल, थाइलैंड, माइंस, कोलियरी, मार्केटिंग एंड सेल्स सहित अन्य विभागों के ऑपरेशन व सेफ्टी की समीक्षा की.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    टिनप्लेट डिवीजन का प्रोडक्शन बढ़ा

    कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि टिनप्लेट डिवीजन का प्रोडक्शन बढ़ा है और बीएफ स्लैब की सेल्स शुरू की गयी है. फेरो एलायज के अधिकारी ने बताया कि फेरो एलायज की कीमत प्रति टन छह से सात प्रतिशत कम हुई है. इससे उत्पादन लागत में कमी आयी है और मार्जिन बढ़ा है. सरोज कुमार ने वर्ष 2006-12 के बीच कई कर्मचारियों का ट्रांसफर होने और आज तक कर्मचारियों के एकाउंट में टेप्स सहित कई मदों में पूर्व में हुई कटौती का पैसा नहीं दिखने का मामला उठाया. इस पर एमडी ने कहा कि इतने लंबे समय के बावजूद यदि कर्मचारियों को इस संबंध में परेशानी हो रही है तो इसे संबंधित अधिकारी जल्द ठीक करें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    COMPANY EMPOLYEE CORPORATE NEWS employees said JAMSHEDPUR COMPANY NEWS jamshedpur letest news Jamshedpur news many other issues were also raised NEWS INDIA NEWS TODAY'S Tata Steel Tata Steel MD Online: The issue of traffic jam was also raised in Tata Steel MD Online TATA STEEL TRANSFER Tata workers' union there is a problem in going to and coming from duty TODAY'S LATEST TRENDING NOW आज की ताजा खबरें आज की ताजा न्यूज़ आज की बड़ी खबर आज की ब्रेंकिग न्यूज़ जमशेदपुर आसपास की खबरें जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर से जुड़ी खबरें हिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group