Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»पलामू में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर संवेदक को शोकॉज, छत्तरपुर के एसडीओ-जेई का वेतन रोका
Headlines

पलामू में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर संवेदक को शोकॉज, छत्तरपुर के एसडीओ-जेई का वेतन रोका

News DeskBy News DeskDecember 4, 2024Updated:December 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पलामू. उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय के सभागार में जिले में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने इस योजना के अंतर्गत निमियां में चल रहे एमवीएस के कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने तय अवधि के अनुसार कार्य नहीं करने पर संबंधित संवेदक को शोकॉज किया.

समीक्षा में पाया गया कि इस योजना में कनीय अभियंता व सहायक अभियंता ने भी लापरवाही बरती है. दोनों अभियंताओं ने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया है. उपायुक्त ने दोनों अभियंताओं को भी शोकॉज करने को बात कही. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया तो इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

उपायुक्त ने छत्तरपुर में भी संचालित एमवीएस स्कीम का रिव्यू किया. इसमें पाया गया कि विभाग के जरिए एकरारनामानुसार कार्य नहीं किया जा रहा है. जांच में संवेदक के जरिए कार्य करने वाले मजदूरों को पेमेंट भी नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण कार्य लंबित है. इस मामले में भी डीसी ने संवेदक को शोकॉज करने की बात कही. कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार संवेदक के साथ एकरारनामा रद्द करने पर भी विचार करने की बात कही. उन्होंने संबंधित सहायक व कनीय अभियंता के वेतन पर रोक लगाने की बात कही. इसी तरह उपायुक्त ने हरिहरगंज, तोलरा, मझिआंव में संचालित मल्टी विलेज स्किम की समीक्षा कर कई बिंदुओं पर निर्देश दिया.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

इस मौके पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार समेत विभिन्न सहायक व कनीय अभियंता मौजूद रहे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group