Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Hemant Cabinet: हेमंत सोरेन मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, सबसे पहले Protem Speaker स्टीफन मरांडी लेंगे शपथ, फिर मंत्री
    Headlines

    Hemant Cabinet: हेमंत सोरेन मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, सबसे पहले Protem Speaker स्टीफन मरांडी लेंगे शपथ, फिर मंत्री

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • नौ से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र चलेगा

    Ranchi. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्रिपरिषद (Cabinet) में शामिल मंत्री बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. राजभवन के अनुसार समारोह की शुरुआत प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी द्वारा दोपहर के आसपास शपथ लेने के साथ होगी.

    झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को 28 नवंबर को कैबिनेट की पहली बैठक के दौरान प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था. नियमित स्पीकर के चुने जाने तक वे सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे. मरांडी के शपथ लेने के बाद मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.
    कैबिनेट ने नौ से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का भी निर्णय लिया. कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा राज्यपाल को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा, सब कुछ तय हो चुका है. सूची मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को भेजी जाएगी. यह गठबंधन सरकार है. हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है. लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कांग्रेस कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कांग्रेस कोटे से मंत्रियों की लिस्ट सामने आ चुकी है. इस बार भी पुराने फार्मूले के तहत कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. जिन लोगों का नाम फाइनल किया गया है उनमें से दो पुराने चेहरे हैं. गहन विचार विमर्श के बाद आखिरकार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन सभी के नाम पर मुहर लगा दी है. झारखंड कांग्रेस कोटे से जिन विधायकों का नाम फाइनल किया गया है उसमें जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, छत्तरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर से विधायक शिल्पी नेहा तिर्की शामिल है. बता दें कि इरफान अंसारी हेमंत सोरेन सरकार के पिछले कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री थे. जबकि, दीपिका पांडेय सिंह कृषि मंत्री थी. उन्हें बादल पत्रलेख के जगह मंत्री बनाया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    first Protem Speaker Stephen Marandi will take oath Hemant Cabinet: Expansion of Hemant Soren's cabinet today then ministers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group