Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Navy Day Celebration: पुरी के ‘ब्लू फ्लैग बीच’ पर मना नौसेना दिवस समारोह, राष्ट्रपति बोलीं, भारतीय नौसेना राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेगी
    Headlines

    Navy Day Celebration: पुरी के ‘ब्लू फ्लैग बीच’ पर मना नौसेना दिवस समारोह, राष्ट्रपति बोलीं, भारतीय नौसेना राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेगी

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Puri. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वांगीण विकास के लिए ‘जल के देवता’ (वरुण) से आशीर्वाद मांगते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय नौसेना देश की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करती रहेगी. देश की रक्षा सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर मुर्मू ने ओडिशा के पुरी में ‘ब्लू फ्लैग बीच’ पर नौसेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही.राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि भारतीय नौसेना 2047 तक विकसित भारत के लिए आवश्यक समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेगी.

    उन्होंने कहा कि भारत में 63पोतों का निर्माण किया जा रहा है और 2047 तक ‘आत्मनिर्भर’ बल बनने पर नौसेना का ध्यान हम सभी को ‘मिशन मोड’ में नवाचार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    राष्ट्रपति ने महिलाओं को सशक्त बनाने में नौसेना के प्रयासों की सराहना की और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया. उन्होंने नौसेना के विकास और क्षमताओं की भी सराहना की और कहा कि भारत का समुद्री इतिहास 5,000 साल से भी ज्यादा पुराना है. राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस के अवसर पर बल के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस 1971 के युद्ध में भारत की शानदार जीत का जश्न तथा मातृभूमि की रक्षा में नौसेनिकों द्वारा की गई नि:स्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    मुर्मू ने ‘नारी शक्ति’ को समुचित अवसर प्रदान करने में नौसेना के अग्रणी प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह महिला अग्निवीरों को शामिल करने वाली पहली सेवा है. राष्ट्रपति ने कहा कि दो महिला नौसेना अधिकारी – लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा इस नए प्रतिमान का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण पेश करती हैं जो ‘नाविका सागर परिक्रमा-दो’ के हिस्से के रूप में आईएनएसवी तारिणी से दुनिया की परिक्रमा कर रही हैं. मुर्मू नौसेना दिवस समारोह में हजारों दर्शकों के बीच मौजूद थीं, जहां भारतीय नौसेना ने अपनी समुद्री क्षमताओं, वायु शक्ति और अभियानगत उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Indian Navy will continue to ensure maritime security of the nation Navy Day Celebration: Navy Day celebrations held at Puri's 'Blue Flag Beach' President said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group