Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Vladimir Putin: भारत में निवेश करना लाभदायक, रूसी कंपनियां कारखाने लगाने को तैयार, पुतिन ने ‘Make in India’ पहल और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को सराहा
    Headlines

    Vladimir Putin: भारत में निवेश करना लाभदायक, रूसी कंपनियां कारखाने लगाने को तैयार, पुतिन ने ‘Make in India’ पहल और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को सराहा

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Moscow/ New Delhi. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा है कि रूसी कंपनियां भारत में विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि वहां निवेश करना लाभदायक है. पुतिन ने बुधवार को मॉस्को में 15वें वीटीबी निवेश मंच को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश जुटाने के लिए शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने 25 सितंबर, 2014 को इस पहल की शुरुआत की थी. पिछले 10 वर्षों में इस पहल के तहत स्थानीय विनिर्माण एवं नवाचार को बढ़़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री और भारत सरकार स्थिर स्थितियां बना रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय नेतृत्व भारत को पहले रखने की नीति पर चल रहा है और हमारा मानना है कि भारत में निवेश लाभदायक है.

    उन्होंने रूस में स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम’ को ‘मेक इन इंडिया’ के समान बताते हुए कहा कि भारत का नेतृत्व अपने हितों को प्राथमिकता देने की नीति पर केंद्रित है. पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का भी ऐसा ही एक कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ है. यह हमारे कार्यक्रम से बहुत मिलता-जुलता है. उन्होंने कहा कि आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम के तहत रूसी बाजार से बाहर हो चुके पश्चिमी ब्रांडों की जगह नए रूसी ब्रांडों का उदय हुआ है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता उत्पाद, सूचना प्रौद्योगिकी, उच्च प्रौद्योगिकी एवं कृषि क्षेत्रों में स्थानीय विनिर्माताओं को खासी सफलता मिली है. पुतिन ने भारत में रूसी विनिर्माण इकाई लगाने की पेशकश करते हुए कहा, “हम भारत में अपने विनिर्माण परिचालन शुरू करने के लिए तैयार हैं. रॉसनेफ्ट ने हाल ही में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का सबसे बड़ा निवेश किया है. रॉसनेफ्ट रूस की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है. भारत और रूस ने इस साल जुलाई में द्विपक्षीय व्यापार को वर्ष 2030 तक 100 अरब डॉलर से अधिक ले जाने पर सहमति जताई थी.

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    इनका द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में बढ़कर 65.42 अरब डॉलर हो गया जो 2022-23 में 49.4 अरब डॉलर था. हालांकि कच्चे तेल के आयात में उछाल के कारण व्यापार घाटा रूस के पक्ष में है. इसके साथ ही पुतिन ने छोटी एवं मझोली इकाइयों (एसएमई) के विकास का समर्थन करने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच अधिक सहयोग का आग्रह किया. नौ सदस्यीय ब्रिक्स समूह में भारत, चीन, रूस और ब्राजील भी शामिल हैं. उन्होंने ब्रिक्स के सदस्यों को अगले साल ब्राजील में होने वाले शिखर सम्मेलन में सहयोग के लिए प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित किया.

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Putin praised the 'Make in India' initiative and the policies of the PM Modi led government Russian companies are ready to set up factories Vladimir Putin: Investing in India is profitable
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026
    Recent Post

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026

    Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group