Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tender Scam: टेंडर कमीशन घोटाला में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित 12 पर PMLA कोर्ट में आरोप गठित
Breaking News

Tender Scam: टेंडर कमीशन घोटाला में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित 12 पर PMLA कोर्ट में आरोप गठित

News DeskBy News DeskDecember 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित 12 आरोपियों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग मामले में शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने आरोप गठित किया. इससे पहले आरोपियों से उनके ऊपर लगे आरोपों के संबंध में कोर्ट ने पूछा. इस पर उन्होंने कहा कि वे निर्दोष हैं. इसके बाद अदालत ने आरोप गठित कर दिया. मामले में अब इडी की ओर से कोर्ट में साक्ष्य पेश किया जायेगा. आरोप गठन के दौरान इडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका कोर्ट में मौजूद थे. जिनके खिलाफ आरोप गठित किया गया है उनमें आलमगीर आलम, वीरेंद्र राम, इनकी पत्नी राजकुमारी देवी, भाई आलोक रंजन, पूर्व मंत्री के पीएस संजीव लाल, सहायक जहांगीर आलम, मुकेश मित्तल, ताराचांद, नीरज मित्तल, राम प्रकाश भाटिया सहित 12 शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, टेंडर कमीशन घोटाले को लेकर इडी ने 21 फरवरी 2023 को निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर, पटना व दिल्ली सहित कई ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद वीरेंद्र राम सहित अन्य को इडी ने गिरफ्तार किया था. वहीं इसी मामले में इडी ने छह व सात मई 2024 को पूर्व मंत्री आलमगीर के पीएस, कई इंजीनियर, कांट्रेक्टर के ठिकाने पर छापेमारी की थी. आलमगीर के सहायक जहांगीर के ठिकाने से लगभग 32.30 करोड़ कैश बरामद किये गये थे. इसके बाद पूर्व मंत्री आलमगीर से दो दिनों की पूछताछ के बाद इडी ने 15 मई को गिरफ्तार कर लिया था.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group