Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rajyasabha: उपराष्ट्रपति धनखड़ को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, कांग्रेस बोली- यहां अंपायर’ ही निष्पक्ष नहीं है
    Headlines

    Rajyasabha: उपराष्ट्रपति धनखड़ को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, कांग्रेस बोली- यहां अंपायर’ ही निष्पक्ष नहीं है

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने राज्यसभा में आसन और विपक्ष के तल्ख रिश्तों के बीच सभापति जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस मंगलवार को राज्यसभा के महासचिव को सौंपा. विपक्ष ने कहा कि धनखड़ द्वारा अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीके से राज्यसभा की कार्रवाई संचालित करने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है. नोटिस पर कांग्रेस, टीएमसी, ‘आप’, द्रमुक, सपा और कई अन्य विपक्षी दलों के 60 सदस्यों ने हस्ताक्षर किये हैं.

    कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, द्रमुक नेता तिरुची शिवा और टीएमसी के डेरेक ओब्रायन के हस्ताक्षर इस नोटिस पर नहीं हैं. सपा के रामगोपाल यादव, ‘आप’के संजय सिंह, टीएमसी के सुखेंदु शेखर रॉय, राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी, मुख्य सचेतक जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला तथा कई अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किये हैं.

    विपक्षी दलों द्वारा सभापति धनखड़ के विरुद्ध यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब लोकसभा एवं राज्यसभा, दोनों सदनों में सत्ता पक्ष ने अमेरिकी उद्योगपति जार्ज सोरोस के मुद्दे पर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर हमला तेज किया है.

    रीजीजू बोले- विपक्ष का यह कदम बेहद अफसोसनाक

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि विपक्ष का यह कदम बेहद अफसोसनाक है. उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति बहुत पेशेवर और निष्पक्ष हैं.

    ‘ इंडिया’ गठबंधन के सभी दल ने किया समर्थन

    कांग्रेस महासचिव रमेश ने बताया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों ने एकजुट होकर सर्वसम्मति से राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है. सभापति, बहुत विद्वान हैं, जाने-माने संवैधानिक वकील हैं, राज्यपाल रहे हैं, बहुत वरिष्ठ व्यक्ति हैं, जिनका हम सम्मान करते हैं, पर हमें यह करने के लिए विवश होना पड़ा है. हमें बहुत दुख के साथ और भारी मन से यह कदम उठाना पड़ा है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    यह राज्यसभा के 72 साल के इतिहास में पहली बार है कि किसी सभापति के खिलाफ प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया गया है. धनखड़ जिस तरह से सदन का संचालन करते हैं, उससे स्पष्ट दिखता है कि उनका रवैया पक्षपातपूर्ण है. वह एक अंपायर की भूमिका में हैं. यहां अंपायर ही पक्षपात ही कर रहा है. वह नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बात नहीं सुन रहे, सत्तापक्ष के सांसदों को विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा में आरोप लगाने की इजाजत दे रहे हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी कर रहे है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress said - the umpire here is not impartial Rajya Sabha: Opposition gave notice of no-confidence motion to remove Vice President Dhankhar from the post
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group