Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»IAS के 1300 से अधिक, IPS में 586, IFS के 1042 पद रिक्त, केंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया
    Headlines

    IAS के 1300 से अधिक, IPS में 586, IFS के 1042 पद रिक्त, केंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024Updated:December 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के क्रमश: 1,316 और 586 पद रिक्त हैं. सिंह ने राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया कि एक जनवरी, 2024 तक 6,858 IAS की कुल स्वीकृत संख्या में से 5,542 अधिकारी कार्यरत थे. कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि 5,055 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले 4,469 IPS अधिकारी कार्यरत थे.
    उन्होंने कहा कि आईएएस के 1,316 रिक्त पदों में से 794 सीधी भर्ती के लिए और 522 पदोन्नति के पद हैं.

    मंत्री ने कहा कि आईपीएस के 586 रिक्त पदों में से 209 सीधी भर्ती के लिए और 377 पदोन्नति के पद हैं. सिंह ने कहा कि भारतीय वन सेवा (IFS) में 3,193 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले 2,151 अधिकारी कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि 1,042 रिक्त आईएफएस पदों में से 503 सीधी भर्ती और 539 पदोन्नति के पद हैं.

    आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है. मंत्री ने अपने विस्तृत उत्तर में पिछले पांच वर्षों के दौरान सामान्य, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आईएएस, आईपीएस और आईएफएस में की गई नियुक्तियों का विवरण भी साझा किया.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के दौरान आईएएस में सामान्य श्रेणी से 75, ओबीसी श्रेणी से 45, अनुसूचित जाति श्रेणी से 29 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी से 13 नियुक्तियां की गईं. इसी तरह, इसी अवधि के दौरान आईपीएस में 83 सामान्य, 53 ओबीसी, 31 एससी और 13 एसटी नियुक्तियां की गईं.

    मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सीएसई 2024 के दौरान आईएफएस में कुल 43 सामान्य, 51 ओबीसी, 22 एससी और 11 एसटी नियुक्तियां की गईं.

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1042 IFS posts are vacant 586 IPS Central Government told Rajya Sabha More than 1300 IAS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group