Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»One Nation, One Election से खत्म हो जायेंगे क्षेत्रीय दल, RSS के इशारे पर केंद्र सरकार कर रही साजिश, विरोध में उतरा JMM
    Headlines

    One Nation, One Election से खत्म हो जायेंगे क्षेत्रीय दल, RSS के इशारे पर केंद्र सरकार कर रही साजिश, विरोध में उतरा JMM

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi झामुमो ने केंद्रीय कैबिनेट से पारित वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव का विरोध किया है. झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह राज्यों, राज्यों की संघीय ढांचा, क्षेत्रीय दलों और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने की गहरी साजिश है. झारखंड सहित कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय दलों को रोकने का काम करते हैं. केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश में अधिनायकवादी और तानाशाही कायम हो जायेगा. इसलिए देश के तमाम क्षेत्रीय दल इसके खिलाफ गोलबंद हों और सदन से लेकर सड़क तक इसका विरोध करें. उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही.

    सुप्रियो ने कहा कि जब हमारे देश का संविधान गढ़ा जा रहा था, तो बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर ने आशंका जतायी थी कि ऐसा न हो कि सामाजिक लोकतंत्र एक दिन अधिनायकवादी और तानाशाही बन जाये. आज देश इसी दिशा में बढ़ता दिख रहा है. यह सब आरएसएस के इशारे पर हो रहा है. देश में लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को पूरी तरह से खत्म करने की साजिश चल रही है.

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    कई राज्यों में समय से पहले हो जायेंगे चुनावसुप्रियो ने कहा कि अगर आप 2029 में लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव कराते हैं, तो उस समय कई ऐसे राज्य होंगे जहां का कार्यकाल, छह महीने, एक साल और यहां तक कि दो साल तक बचा होगा. तो क्या आप इतने पहले चुनाव करा देंगे. क्या यह संघीय ढांचे को खत्म करने जैसा नहीं है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राज्यों के साथ आपसी समन्वय बनाने के लिए राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि अब मोदी जी सीधे यूपीएससी के अफसरों से बात करेंगे, क्योंकि यह अफसर केंद्र के अधीन आते हैं. ऐसे गंभीर विषय पर सीधे राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक होनी चाहिए.

    Modi Cabinet: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, हटाये जा सकते हैं कई मंत्री, विभाग बदले जाने की भी संभावना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Central government is conspiring at the behest of RSS JMM comes out in protest One Election will end regional parties One Nation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    June 28, 2026

    Modi Cabinet: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, हटाये जा सकते हैं कई मंत्री, विभाग बदले जाने की भी संभावना

    June 28, 2026

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

    June 28, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    June 28, 2026

    Modi Cabinet: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, हटाये जा सकते हैं कई मंत्री, विभाग बदले जाने की भी संभावना

    June 28, 2026

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

    June 28, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी 24 जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

    June 28, 2026

    Jharkhand: 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब से लदे ट्रक जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group