Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी का पलटवार : भाजपा की जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन
Headlines

अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी का पलटवार : भाजपा की जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन

News DeskBy News DeskDecember 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता” का प्रतीक बताया.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इस बयान को अपमानजनक करार देते हुए कहा कि यह उन करोड़ों लोगों का अपमान है जो डॉ. अंबेडकर को प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत मानते हैं. उन्होंने कहा कि नकाब हट चुका है! जब संसद भारत के संविधान के 75 गौरवशाली वर्षों पर चर्चा कर रही है, तब गृह मंत्री अमित शाह ने लोकतंत्र के इस मंदिर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर इस अवसर को धूमिल कर दिया.

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा की “जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता” ने एक बार फिर से अपना चेहरा दिखा दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वे 400 सीटों का सपना पूरा कर लेते, तो इतिहास को फिर से लिखकर अंबेडकर के योगदान को पूरी तरह मिटा देते.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर संविधान के पिता हैं. यह बयान न केवल उनके खिलाफ है, बल्कि संविधान मसौदा समिति के सभी सदस्यों के खिलाफ है, जो भारत की विविधता में एकता का प्रतीक हैं.

तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के बयान को साझा करते हुए अमित शाह के बयान को जानबूझकर दिया गया “विकृत और दुर्भावनापूर्ण हमला” बताया. पार्टी ने कहा कि यह कोई जुबान फिसलने का मामला नहीं था. यह भाजपा की गहरी जातीय और दलित विरोधी मानसिकता का उदाहरण है.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमित शाह के बयान का एक वीडियो साझा करते हुए उनकी टिप्पणी की आलोचना की. शाह ने राज्यसभा में कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है – अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group