Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Amit Shah: सरकार मौजूदा आरक्षण पर अडिग, कांग्रेस ने मुसलमानों को आरक्षण देकर इसे कमजोर किया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले
    Headlines

    Amit Shah: सरकार मौजूदा आरक्षण पर अडिग, कांग्रेस ने मुसलमानों को आरक्षण देकर इसे कमजोर किया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार इस बात पर अडिग है कि देश में मौजूदा आरक्षण व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का कोटा देकर आरक्षण को कमजोर करने का काम किया है.

    शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सल हिंसा की समस्या से मुक्त हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मणिपुर में मेइती और कुकी दोनों समुदायों से बात कर रही है और मौजूदा स्थिति का समाधान निकलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार इस बात पर अडिग है कि देश में मौजूदा आरक्षण व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. यह कांग्रेस ही थी जिसने मुसलमानों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का कोटा देकर उसे कमजोर किया.’’

    गृह मंत्री ने कहा, ‘‘31 मार्च 2026 तक भारत नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा. ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है. सुरक्षाबल उस दिशा में काम कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि कुछ जिलों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में नक्सल हिंसा समाप्त हो गई है.

    Jamshedpur: एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हिंसा में काफी कमी आई है और वहां लोकसभा, विधानसभा तथा स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं. जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह सही समय पर किया जाएगा, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से कोई समयसीमा नहीं बता सकते.शाह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हारने के बाद वह अहंकारी हो गए हैं. गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव हार गई है और भाजपा ने जितनी सीट जीती हैं, वह विपक्षी पार्टी पिछले तीन चुनावों में भी नहीं जीत पाई.

    उन्होंने कहा कि 240 सीट वाली मौजूदा मोदी सरकार और 303 सीट वाली (पिछली) सरकार में कोई अंतर नहीं है क्योंकि यह अभी भी अपने वादों पर अडिग है, जिसमें ‘एक देश, एक चुनाव’, ‘असंवैधानिक’’ वक्फ अधिनियम में संशोधन, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना शामिल है.

    Saraikela: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit Shah: Government is firm on the existing reservation Congress weakened it by giving reservation to Muslims said Union Home Minister Amit Shah
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 31, 2026

    Saraikela: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद

    July 31, 2026

    Jamshedpur: Tata Motors के साप्ताहिक अवकाश में बदलाव, एक को काम और 2 अगस्त को मिलेगी छुट्टी

    July 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 31, 2026

    Saraikela: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद

    July 31, 2026

    Jamshedpur: Tata Motors के साप्ताहिक अवकाश में बदलाव, एक को काम और 2 अगस्त को मिलेगी छुट्टी

    July 31, 2026

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group