Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने इस साल 20 लाख वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा पार किया, पहली बार हासिल की यह उपलब्धि
    Headlines

    Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने इस साल 20 लाख वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा पार किया, पहली बार हासिल की यह उपलब्धि

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने किसी कैलेंडर वर्ष में पहली बार 20 लाख इकाइयों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी ने बयान में कहा कि वह अपनी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की वैश्विक वाहन विनिर्माण इकाइयों में से इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली कंपनी है. मारुति सुजुकी का वर्ष 2024 में उत्पादित 20 लाखवां वाहन एर्टिगा मॉडल का है जो मानेसर स्थित विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन लाइन से निकला. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि 20 लाख वाहनों में से लगभग 60 प्रतिशत हरियाणा में और 40 प्रतिशत गुजरात में विनिर्मित किए गए थे.

    एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘यह उपलब्धि हमारे आपूर्तिकर्ता और डीलर भागीदारों के साथ आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने, राष्ट्र निर्माण का समर्थन करने और घरेलू वाहन उद्योग को आत्मनिर्भर और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. एमएसआई के तीन विनिर्माण संयंत्र हैं जिनमें से दो संयंत्र हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में हैं जबकि एक संयंत्र गुजरात के हंसलपुर में है. इन संयंत्रों की संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 23.5 लाख इकाई है.

    CHAIBASA NEWS: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की हाई-लेवल इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग, नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त रणनीति

    DHANBAD NEWS: कालका एक्सप्रेस में घर से भागा 14 वर्षीय बालक मिला, टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से परिवार से सकुशल मिलाया गया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    achieved this feat for the first time Maruti Suzuki: Maruti Suzuki crossed the production mark of 20 lakh vehicles this year
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CHAIBASA NEWS: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की हाई-लेवल इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग, नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त रणनीति

    July 30, 2026

    DHANBAD NEWS: कालका एक्सप्रेस में घर से भागा 14 वर्षीय बालक मिला, टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से परिवार से सकुशल मिलाया गया

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची आनंदेश्वर शिव मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक, श्रावण के चारों सोमवार विशेष सजावट की घोषणा

    July 30, 2026
    Recent Post

    Sarcoma Awareness Month: दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर, समय पर पहचान से इलाज की बढ़ती उम्मीद

    July 30, 2026

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group