Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर Supreme Court ने शिकायकर्ता से पूछ; कोई खास धार्मिक नारा लगाना अपराध कैसे?
    Breaking News

    ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर Supreme Court ने शिकायकर्ता से पूछ; कोई खास धार्मिक नारा लगाना अपराध कैसे?

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024Updated:December 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूछा कि ‘जय श्री राम’ का नारा लगाना कैसे आपराधिक कृत्य है. न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की. इस याचिका में कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें मस्जिद के अंदर कथित तौर पर जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही 13 सितंबर को रद्द कर दी गई थी. शिकायतकर्ता हैदर अली सी एम द्वारा दायर याचिका पर पीठ ने पूछा, “वे एक विशेष धार्मिक नारा लगा रहे थे या नाम ले रहे थे। यह अपराध कैसे है?

    शीर्ष न्यायालय ने शिकायतकर्ता से यह भी पूछा कि मस्जिद के अंदर आकर कथित तौर पर नारे लगाने वाले व्यक्तियों की पहचान कैसे की गई. पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत से पूछा, “आप इन प्रतिवादियों की पहचान कैसे करते हैं? आप कहते हैं कि वे सभी सीसीटीवी की निगरानी में है.

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    पीठ ने पूछा, “अंदर आने वाले व्यक्तियों की पहचान किसने की? कामत ने कहा कि उच्च न्यायालय ने कार्यवाही रद्द कर दी, जबकि मामले में जांच पूरी नहीं हुई थी. पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पाया कि आरोप भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 503 या धारा 447 के प्रावधानों से संबंधित नहीं है.
    आईपीसी की धारा 503 आपराधिक धमकी से संबंधित है, जबकि धारा 447 अनधिकार प्रवेश के लिए दंड से संबंधित है।
    जब पीठ ने पूछा, “क्या आप मस्जिद में प्रवेश करने वाले वास्तविक व्यक्तियों की पहचान कर पाए हैं?” तो कामत ने कहा कि राज्य पुलिस इसके बारे में बता पाएगी. पीठ ने याचिकाकर्ता से याचिका की एक प्रति राज्य को देने को कहा और मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2025 के लिए स्थगित कर दी.

    JAMSHEDPUR NEWS :शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा,“यह समझ से परे है कि अगर कोई जय श्रीराम का नारा लगाता है तो इससे किसी वर्ग की धार्मिक भावना कैसे आहत होगी. उच्च न्यायालय ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कथित घटना से सार्वजनिक शरारत या कोई दरार पैदा हुई है. आरोप है कि घटना 24 सितंबर 2023 को हुई थी और पुत्तूर सर्कल के कडाबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    On raising the slogan of 'Jai Shri Ram' the Supreme Court asked the complainant; How is it a crime to raise any particular religious slogan?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    June 23, 2026

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 23, 2026

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group