Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Georgia Gas Leak: जॉर्जिया में 11 भारतीयों की मौत, पर्वतीय रिसॉर्ट गुदौरी के रेस्तरां में गैस लीक से दम घुटा, सभी एक ही रूम में सोये थे
Headlines

Georgia Gas Leak: जॉर्जिया में 11 भारतीयों की मौत, पर्वतीय रिसॉर्ट गुदौरी के रेस्तरां में गैस लीक से दम घुटा, सभी एक ही रूम में सोये थे

News DeskBy News DeskDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Tibilisi. जॉर्जिया के पर्वतीय रिसॉर्ट गुदौरी के एक रेस्तरां में 11 भारतीय नागरिक मृत पाए गए. यहां स्थित भारतीय मिशन ने सोमवार को यह जानकारी दी. जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की चोट या हिंसा के कोई संकेत नहीं मिले. स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि सभी की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड से हुई है. भारतीय मिशन ने यहां जारी एक बयान में शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. मिशन ने कहा कि वह मारे गए भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और मामले में हरसंभव सहायता दी जाएगी.

इससे पहले दिन में, त्बिलिसी में स्थित भारतीय मिशन ने कहा था कि सभी मृतक भारतीय नागरिक थे. बयान के मुताबिक, सभी मृतक उक्त भारतीय रेस्तरां में बतौर कर्मचारी काम कर रहे थे और उनके शव दूसरी मंजिल पर स्थित शयन कक्षों में पाए गए.

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

सूत्रों ने बताया कि जान गंवाने वाले व्यक्ति उत्तर भारत से ताल्लुक रखते थे. जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मृतकों में 11 विदेशी हैं जबकि एक जॉर्जियाई नागरिक है. स्थानीय पुलिस ने जॉर्जिया की अपराध संहिता की धारा 116 के तहत जांच शुरू की है. यह धारा लापरवाही से जुड़ी मौत का मामला है.

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, शयन कक्षों के पास एक बंद स्थान में विद्युत जनरेटर रखा गया था, जिसे संभवतः शुक्रवार रात विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद चालू किया गया था.इसने बताया कि ‘मौत का सटीक कारण’ जानने के लिए फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group