Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»EPFO: उच्च वेतन पर पेंशन के लिए ईपीएफओ ने आवेदन की समय सीमा बढ़ायी, अब 31 जनवरी तक वेतन विवरण कर सकते हैं दाखिल
    Breaking News

    EPFO: उच्च वेतन पर पेंशन के लिए ईपीएफओ ने आवेदन की समय सीमा बढ़ायी, अब 31 जनवरी तक वेतन विवरण कर सकते हैं दाखिल

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ ने उच्च वेतन पर पेंशन के लिए लंबित 3.1 लाख आवेदनों के संबंध में वेतन विवरण आदि ऑनलाइन मंच पर साझा करने (अपलोड) की समय सीमा नियोक्ताओं के लिए 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईपीएफओ द्वारा उच्च वेतन पर पेंशन के लिए विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

    उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर 2022 के आदेश के अनुपालन के तहत यह सुविधा पात्र पेंशनभोगियों या सदस्यों के लिए 26 फरवरी 2023 को पेश की गई. इसे केवल तीन मई 2023 तक उपलब्ध कराया जाना था. हालांकि, कर्मचारियों के अभ्यावेदन पर गौर करते हुए पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को आवेदन दाखिल करने के लिए पूरे चार महीने का समय प्रदान करने हेतु समय सीमा को 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया. उन्हें किसी कठिनाई को दूर करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया था.

    इससे आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 हो गई और इस तारीख तक पेंशनभोगियों/सदस्यों से कुल 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए. हालांकि इसके बाद भी नियोक्ता एवं नियोक्ता संघों द्वारा वेतन विवरण ‘अपलोड’ करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किए जाने पर वेतन विवरण आदि ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा को पहले 30 सितंबर 2023 तक, फिर 31 दिसंबर 2023 तक और उसके बाद 31 मई 2024 तक बढ़ा दिया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    इतने अधिक समय विस्तार के बावजूद यह देखा गया कि विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन हेतु 3.1 लाख से अधिक आवेदन अब भी नियोक्ताओं के पास लंबित हैं.मंत्रालय ने कहा, इसलिए नियोक्ताओं को 31 जनवरी 2025 तक अब ‘‘अंतिम मौका’’ दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे इन लंबित आवेदनों का निपटारा करें और इन्हें जल्द ही ‘अपलोड’ करें.

    नियोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया गया कि वे 15 जनवरी 2025 तक उन 4.66 लाख से अधिक मामलों में जवाब प्रस्तुत करें/सूचना को अद्यतन करें, जहां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उसके द्वारा प्राप्त तथा जांचे गए आवेदनों के संबंध में अतिरिक्त जानकारी/स्पष्टीकरण मांगा है.

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    EPFO: EPFO ​​application deadline extended for pension on higher salary now salary details can be filed till January 31
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group