Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur : कदमा के आलोक हत्याकांड में भाजपा नेता समेत पांच गिरफ्तार, जाने क्यों की गई थी हत्या
Crime

Jamshedpur : कदमा के आलोक हत्याकांड में भाजपा नेता समेत पांच गिरफ्तार, जाने क्यों की गई थी हत्या

News DeskBy News DeskDecember 20, 2024Updated:December 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार के पास बुधवार सुबह बाइक से आए अपराधियों ने आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा नेता विकास सिंह साजिशकर्ता आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, विशाल कुमार उर्फ भीखे बाबा, पंकज साव उर्फ बच्चा और शक्ति विभर शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन देसी कट्टा, एक गोली ओर तीन खोखा बरामद किया है. शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा किया.

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आलोक की हत्या की गई थी. आकाश और आलोक के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था. काली पूजा विसर्जन के दिन भी दोनों के बीच झड़प हुई थी. इसी के बाद आकाश ने आलोक की हत्या की योजना बनाई थी. आरोपी विकास सिंह और शक्ति ने आलोक की रेकी शुरू की थी. घटना के दिन सभी ने आलोक को रोका. आकाश ने पहली गोली चलाई जो आलोक को लगी और आलोक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. आलोक ने खुद को संभाला और पास ही एक घर में जा घुसा. विशाल और पंकज ने आलोक का पीछा किया और घर में घुसकर उसे फिर से गोली मारी. सभी गली के अंदर से होते हुए मौके से फरार जो गए.

भाजपा नेताओं ने किया गिरफ्तारी का विरोध

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

कदमा थाना के बाहर भाजपा नेताओं ने विकास सिंह की गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया. भाजपा नेताओं और समर्थकों ने विकास को लेकर जा रही पुलिस के वाहन को घेर लिया और हंगामा करने लगे. भाजपा नेताओं का कहना था कि विकास को बिना वजह फसाया गया है. हालांकि पुलिस द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ.

भाई ने 6 लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

इधर, घटना के बाद मृतक के भाई मनोज भगत ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मनोज ने आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, मोहित सिंह, राजन सिंह, विकास सिंह, मनीष पांडेय और सुमित सिंह पर आरोप लगाया है. प्राथमिकी में मनोज ने पुलिस को बताया कि आलोक सुबह 10.30 बजे पूजा के लिए फूल लेने के लिए निकला था. इसी वापसी के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया. आकाश ने आलोक के सीने में गोली मारी जिससे आलोक बाइक से गिर गया. वह किसी तरह उठा और अपनी जान बचाने के लिए पास ही बिल्लू के घर में घुसा पर आरोपी उसका पीछा करते हुए उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. आलोक को टीएमएच पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

मालूम हो कि बुधवार की सुबह आलोक भगत पूजा के लिए फूल लेने के लिए अपने घर से निकला था. वापसी के क्रम में अपराधियों ने उसे रास्त में रोका और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. परिजनो ने आलोक को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद गुस्साऐ परिजनों ने घटना स्थल के पास हंगामा भी किया. वहीं आरोपियों के घर के बाहर पथराव भी किया गया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group