Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Police: पुलिस अफसरों और जवान के बच्चों की पढ़ाई के लिए जमशेदपुर एसएसपी को ₹57.87 लाख का फंड आवंटित
Breaking News

Jharkhand Police: पुलिस अफसरों और जवान के बच्चों की पढ़ाई के लिए जमशेदपुर एसएसपी को ₹57.87 लाख का फंड आवंटित

News DeskBy News DeskDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • झारखंड पुलिस शिक्षा कोष से दी गयी राशि, सरायकेला एसपी को 14,89 लाख, चाईबासा एसपी को 20.19 लाख मिले

Jamshedpur.राज्य के विभिन्न जिलों, इकाई और वाहिनी में पदस्थापित पुलिस अफसरों और उनके जवानों को बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 करोड़ तीन लाख 81 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं. यह राशि पुलिस मुख्यालय द्वारा झारखंड पुलिस शिक्षा कोष से दी गयी है. स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित पुलिस अफसरों और जवानों को संबंधित जिला के एसपी या कमांडेंट के माध्यम से किया जा सके, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भारतीय स्टेट बैंक हटिया शाखा के प्रबंधक को पत्र लिखा है. ताकि, आवंटित राशि से बैंक ड्राफ्ट तैयार कर राशि का भुगतान किया जा सके. जमशेदपुर एसएसपी को ₹57.87 लाख का फंड आवंटित किया गया है. वहीं, सरायकेला एसपी को 14,89 लाख, चाईबासा एसपी को 20.19 लाख का फंड मिला है.

किस जिले को कितनी राशि आवंटित
पुलिस मुख्यालय ने रांची एसएसपी को 10,34,1000 रुपये, खूंटी एसपी को 8.95 लाख रुपये, गुमला एसपी को 1,32,5000, सिमडेगा एसपी को 20.38 लाख, लोहरदगा एसपी को 14.35 लाख, सरायकेला एसपी को 14,89 लाख, चाईबासा एसपी को 20.19 लाख, एसएसपी जमशेदपुर को 57.87लाख, पलामू एसपी को 30.30 लाख, लातेहार एसपी को 19.12 लाख, गढ़वा एसपी को 19.73 लाख, रामगढ़ एसपी को 15.9 लाख, बोकारो एसपी को 27.33 लाख, धनबाद एसएसपी को 44.10 लाख, गिरिडीह एसपी को 26.17 लाख, हजारीबाग एसपी को 39.71 लाख, कोडरमा एसपी को 8.13 लाख, चतरा एसपी को 16.79 लाख, देवघर एसपी को 9.15 लाख, जामताड़ा एसपी को 12.84 लाख, दुमका एसपी को 15.26 लाख, पाकुड़ एसपी को 5.99 लाख, गोड्डा एसपी को 6.67 लाख और साहिबगंज एसपी को 14.59 लाख रुपये आवंटित किया है.

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

इन्हें भी मिला आवंटन

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

इसके अलावा रेल एसपी, जैप और आइआरबी के सभी कमांडेंट, एसआइआरबी, एसटीएफ, स्पेशल ब्रांच एसपी, एसीबी रांची, सीआइडी, आइटीएस, एटीएस, वायरलेस, ट्रेनिंग सेंटर सहित अन्य 88 पुलिसकर्मियों को शेष अलग-अलग राशि आवंटित करने का निर्देश दिया गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026
Recent Post

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026

MGM अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर मिला लावारिस शव, दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान

October 26, 2026

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- ‘सत्ता से मोदी का बाप भी जाएगा’, एनडीए नेताओं ने की निंदा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group