Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur: अनुमंडल पदाधिकारी ने ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल गृह का औचक निरीक्षण कर जप्त किया बीड़ी,गांजा,रस्सी एवं मोबाइल.जताई नाराजगी, प्रबंधन को कार्यशैली में दिए सुधार लाने के सख्त निर्देश
    Crime

    Jamshedpur: अनुमंडल पदाधिकारी ने ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल गृह का औचक निरीक्षण कर जप्त किया बीड़ी,गांजा,रस्सी एवं मोबाइल.जताई नाराजगी, प्रबंधन को कार्यशैली में दिए सुधार लाने के सख्त निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

     


    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया.मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह एवं सुदीप्त राज उपस्थित रहे.

    निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वेशन होम का जांच किए जाने पर मोबाइल, बीड़ी, रस्सी, गांजा आदि जप्त होने पर अनुमंडलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ऑब्जर्वेशन होम प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार लाने को लेकर सख्त निर्देश दिए.

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    इंट्री गेट पर भी गार्ड द्वारा बगैर पूछताछ के इंट्री देने पर उन्होने फटकार लगाई एवं बगैर इंट्री किए किसी को भी परिसर के अंदर नहीं जाने देने के निर्देश दिए .

    ऑब्जर्वेशन होम परिसर में साफ-सफाई की भी कमी पाई गई, मौके पर मौजूद शिक्षक को उन्होने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर रखरखाव व परिसर की नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया .

    ऑब्जर्वेशन होम प्रबंधन की समस्याओं को भी सुना, उन्होने स्टाफ का कमी बताई जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया.वहीं जप्त सामानों की सूची बनाते हुए नष्ट करने का निर्देश दिया गया .

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    अनुमंडल पदाधिकारी ने बाल गृह में बच्चों से संवाद स्थापित कर सकारात्मक जीवन की दी प्रेरणा

    अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. इस दौरान उन्होने किचन, बच्चों के रूम, परिसर आदि का मुआवना किया.

    बाल सुधार गृह में 19 बच्चे एवं केयरटेकर मौजूद थे.उपस्थिति रजिस्टर व स्टॉक आदि अपडेट पाया गया, वहीं उपलब्ध अन्य संसाधनों जैसे प्रोजेक्टर के बेहतर इस्तेमाल को लेकर निर्देशित किया गया.बच्चों से संवाद स्थापित कर अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्हें जीवन में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर प्रेरित किया.प्रबंधन को प्रोजेक्टर के माध्यम से अच्छी डॉक्यूमेंट्री, फिल्म, जानकारीपूर्ण वीडियो आदि दिखाने के निर्देश दिए जिससे उपलब्ध संसाधन का सही उपयोग हो एवं बच्चों के मन मस्तिष्क पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़े.उन्होने बच्चों की उचित निगरानी के साथ चीजों को व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bal grih me sdo ka raid dcjamshedpur Jamshedpur sdmdhalbhum bal grih me mila aapatijank samagri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026
    Recent Post

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group