Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»नेतरहाट स्कूल का प्रशासी पदाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, दूध सप्लायर से ले रहा था रुपये
    Crime

    नेतरहाट स्कूल का प्रशासी पदाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, दूध सप्लायर से ले रहा था रुपये

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024Updated:December 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लातेहार. नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासी पदाधिकारी रौशन कुमार बक्सी को पलामू एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के जरिये विद्यालय में दूध आपूर्ति करने वाले विक्रेता से बिल भुगतान के बदले रिश्वत ली जा रही थी. पलामू एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है.

    मिली जानकारी के अनुसार सूचक ने पलामू एसीबी की टीम को सूचना दिया था कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रशासी पदाधिकारी के जरिये दूध के पैसे भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जा रही है .सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम ने एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर मामले की अपने स्तर से जांच पड़ताल की. जांच में जब यह स्पष्ट हो गया कि आरोपित के जरिये रिश्वत मांगी जा रही है तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई.गुरुवार को पुलिस ने सूचक को पैसे देकर प्रशासी पदाधिकारी के पास भेजा.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    आरोपित ने सूचक को अपने घर बुला लिया और उससे रिश्वत के पैसे लेने लगा. इसी दौरान एसीबी की टीम वहां पहुंची और रिश्वत लेते आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पलामू एसीबी एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि प्रशासी पदाधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी इस शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है .

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Administrative officer of Netarhat school arrested while taking bribe of 50 thousand rupees was taking money from milk supplier
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group