Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Odisha: ओडिशा में बेमौसम बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाए दो किसान,दोनों ने की खुदकुशी
Crime

Odisha: ओडिशा में बेमौसम बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाए दो किसान,दोनों ने की खुदकुशी

News DeskBy News DeskDecember 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Kendrapara/Berhampur. ओडिशा में बेमौसम बारिश के कारण खरीफ फसल को हुए नुकसान से कथित रूप से परेशान दो किसानों की मौत हो गई. गंजाम जिले में एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरे की केन्द्रपाड़ा जिले में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. किसानों के परिजनों ने यह जानकारी दी. पहली घटना में, गंजाम जिले के छत्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारंग गांव में बेमौसम बारिश से फसल नष्ट होने के बाद 64 वर्षीय किसान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बनमाली पेंथेई के रूप में हुई है. उसके परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि खेत से लौटने के बाद उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जहां बेमौसम बारिश के कारण धान की फसलें डूब गई थीं.

गंजाम के जिलाधिकारी दिव्य ज्योति परिदा ने कहा कि घटना की जांच कार्यकारी मजिस्ट्रेट करेंगे. पुलिस भी अलग से जांच करेगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिला रेडक्रॉस कोष से मृतक के परिजनों को 30,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगा. जिले के किसान संगठन रुशिकुल्या रैयत महासंघ के सचिव सिमांचल नाहक ने बताया कि किसान बटाई पर खेती करता था. वह करीब पांच एकड़ में धान की पैदावार करता था. नाहक ने बताया कि उस पर दो लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज भी था.

उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसल को देखकर शायद उसने फांसी लगा ली. छत्रपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक निरोद कुमार दाश ने बताया कि किसान की पुत्रवधू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. दूसरी घटना में, केंद्रपाड़ा जिले के डेराबिश ब्लॉक के संथापुरा गांव के निवासी गौरहरि मल्लिक (52) को उस समय दिल का दौरा पड़ गया जब उन्हें पता चला कि बेमौसम बारिश के कारण उनकी फसल बर्बाद हो गई है.

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

उन्हें केन्द्रापड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिला कृषक सभा के अध्यक्ष गयाधर धाल ने बताया कि मल्लिक ने कृषि कार्य के लिए कथित तौर पर 60,000 रुपये उधार लिए थे और उन्हें उम्मीद थी कि खरीफ की फसल के बाद वह ऋण चुका देंगे. डेराबिश के तहसीलदार को जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है. केंद्रपाड़ा की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नीलू महापात्रा ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों के अनुरोध पर धान की खरीद की तारीख स्थगित कर दी गई है. पुजारी ने कहा कि भविष्य की रणनीति तय करने के लिए जल्द ही राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी. उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों को बिना देरी किए किसानों की सहायता करने को कहा गया है.

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

October 24, 2026

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

October 24, 2026

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

October 24, 2026
Recent Post

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

October 24, 2026

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

October 24, 2026

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

October 24, 2026

Cyclone Coming.. आ रहा चक्रवात! 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 24, 2026

Jharkhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे कई बैठकें

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group