Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Hazaribagh: हजारीबाग सदर SDM की पत्नी की स्थिति नाजुक, 65 फीसदी जली, भाई का आरोप, अवैध संबंध को लेकर मेरी बहन को जलाया
    Crime

    Hazaribagh: हजारीबाग सदर SDM की पत्नी की स्थिति नाजुक, 65 फीसदी जली, भाई का आरोप, अवैध संबंध को लेकर मेरी बहन को जलाया

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024Updated:December 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribagh. हजारीबाग सदर एसडीएम अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उनका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों के अनुसार, अनीता कुमारी का शरीर 65 फीसदी तक जल चुका है, इसलिए अगले तीन दिनों तक उनकी स्थिति क्रिटिकल है. वहीं चेहरा भी झुलस गया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है. प्लास्टिक सर्जन सह अस्पताल के संचालक डॉ अनंत सिन्हा ने बताया कि फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. उनकी स्थिति बहुत गंभीर है. उल्लेखनीय है कि हजारीबाग एसडीएम के सरकारी आवास पर उनकी पत्नी अनीता कुमारी झुलस गयी थीं.

    भाई ने तारपीन का तेल छिड़क आग लगाने का आरोप लगाया

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी के आग से झुलसने के मामले में शुक्रवार को अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि मेरी बहन को तारपीन का तेल छिड़क कर एसडीओ अशोक कुमार, उनके भाई शिवनंदन कुमार, रिंकू देवी (पति शिवनंदन कुमार) एवं दुर्योधन साव ने साजिश के तहत जान मारने की नीयत से पकड़ कर जलाने का प्रयास किया.
    उन्होंने आवेदन में कहा है कि मेरी बहन अक्सर कहती थी कि मेरे पति अशोक कुमार का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है.

    इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था. एक बार इस मामले में हमारे परिवार व एसडीओ अशोक कुमार के परिवार के बीच बातचीत हुई थी. उस वक्त अशोक कुमार ने कहा था कि आगे से शिकायत का मौका नहीं मिलेगा. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर फिर से हमलोग अशोक के घर पहुंचे, तो उन्होंने कहा कि जहां जाना है जाओ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं खुद अनुमंडल पदाधिकारी हूं. तुम लोगों को बर्बाद कर दूंगा. इसी दौरान एसडीओ के पिता, भाई, गोतनी सभी एकजुट होकर धमकी देने लगे. उन लोगों ने कहा कि अनिता जैसी कई लड़कियां अशोक को मिल जायेगी. तुम्हारी बहन दर-दर भटक कर भीख मांगेगी.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    65 percent burnt brother's allegation Hazaribagh: Hazaribagh Sadar SDM's wife's condition is critical my sister was burnt due to illicit relationship
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group