Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Gumla: , गुमला में जलती चिता में बुजुर्ग को जिंदा जलाया, बचाने के लिए चिल्लाता रहा, पर कोई आगे नहीं आया, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
Crime

Gumla: , गुमला में जलती चिता में बुजुर्ग को जिंदा जलाया, बचाने के लिए चिल्लाता रहा, पर कोई आगे नहीं आया, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

News DeskBy News DeskDecember 27, 2024Updated:December 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Gumla. गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग को मारपीट कर जलती चिता में जिंदा फेंक दिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है. पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव की है. पूरा गांव सदमे में है. आरोपियों में झरी उरांव और उसका बेटा करमपाल उरांव शामिल हैं. घटना 25 दिसंबर की शाम गांव के ही श्मशान घाट पर हुई, जब झारी उरांव की बहन मंगरी देवी के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. उसकी मौत 24 दिसंबर को कुएं में डूबने से हो गयी थी. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का मानना था कि बुद्धेश्वर उरांव के जादू-टोना की वजह से ही मंगरी देवी की मौत हुई है.

हालांकि, गुमला पुलिस घटना के पीछे जमीन विवाद बता रही है. इधर, घटना के बाद आरोपी झरी उरांव ने गुमला थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है. जबकि, उसका बेटा करमपाल उरांव फरार है. पुलिस ने इस मामले में जिंदा जलाने की प्राथमिकी दर्ज की है. मृतका बुद्धेश्वर उरांव के पुत्र झड़िया उरांव ने बताया कि 24 दिसंबर को गांव की मंगरी देवी की नहाने के क्रम में कुआं में डूबने से मौत हो गयी थी. वह कुछ दिनों से बीमार भी थी. गांव के श्मशान घाट में मंगरी का अंतिम संस्कार हो रहा था, जिसमें गांव के कई लोगों के साथ मेरे पिता भी शामिल होने पहुंचे थे. गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर गुमला थाना की पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ कोरांबी गांव पहुंची. फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने श्मशान घाट से बुद्धेश्वर उरांव का अधजला शव बरामद कर लिया है. जांच के लिए अधजले शव को रांची भेजने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, महिला के साथ बुद्धेश्वर उरांव की एक ही चिता में जलने के कारण पुलिस को अधजले शव को बरामद करने में परेशानी हुई.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

मंगरी देवी के शव का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट में किया जा रहा था. उस दौरान गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे, तभी झरी उरांव व उसके बेटे करमपाल उरांव ने बुद्धेश्वर उरांव को पकड़ लिया. दोनों ने पहले उसे टांगी से काटा. यह देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने बुद्धेश्वर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन झरी व करमपाल ने उन लोगों को मारने के लिए डराया. इस कारण गांव के अन्य लोग वहां से भाग गये. इसके बाद झरी व करमपाल ने बुद्धेश्वर को मंगरी की जलती चिता में फेंक कर जिंदा जलाकर मार डाला. बताया जा रहा है कि जबतक बुद्धेश्वर जलकर मर नहीं गया, बाप-बेटे वहीं खड़े रहे. इस दौरान बुद्धेश्वर बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन डर के मारे कोई मदद के लिए आगे नहीं आया.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group