Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»हजारीबाग : पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी सदर एसडीओ का तबादला, कस रहा कानूनी घेरा
Crime

हजारीबाग : पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी सदर एसडीओ का तबादला, कस रहा कानूनी घेरा

News DeskBy News DeskDecember 31, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. हजारीबाग जिले के सदर एसडीओ का सरकार ने तबादला कर दिया है. इस संबंध में सोमवार को कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. उन्हें प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि एसडीओ पर पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप लगा है. सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में ही उनकी पत्नी आग लगने से झुलस गई थीं. आनन-फानन में हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में उन्हें लाया गया.

वहां से बोकारो रेफर किया गया. बोकारो से रांची के देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत हो गई. घटना के बाद ही अशोक कुमार के ससुराल वालों ने उन पर और उनके परिवार वालों के पर षड्यंत्र कर हत्या करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से इस मामले ने हजारीबाग में काफी तूल पकड़ लिया है.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

एसआईटी करेगी मामले की जांच 

हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार पर लोहसिंघना थाना में हत्या का मामला दर्ज करते ही एसआईटी टीम गठित किया गया है. सोमवार शाम पुलिस की टीम ने उनके सरकारी आवास पर जाकर गहन जांच किया. टीम में अमित आंनद,नंदकिशोर साह, संदीप कुमार,सुनील कुमार मेहता,विपिन कुमार, राहुल कुमार का नाम शामिल है.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

उल्लेखनीय हो कि लोहसिंघना थाना में कांड संख्या 235/24 के तहत पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का मामला दर्ज किया गया है. एसडीओ अशोक कुमार पर उनके साला राजू साव ने अपनी बहन को गत 26 दिसंबर की सुबह आग लगाकर जला देने का मामला दर्ज कराया था. काफी हंगामे के बाद प्रशासन हरकत में आई और कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group