Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»रेडक्रॉस के शिविर में 410 मोतियाबिन्द मरीजों का चयन, आज होगा ऑपरेशन
Headlines

रेडक्रॉस के शिविर में 410 मोतियाबिन्द मरीजों का चयन, आज होगा ऑपरेशन

News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर.  रेड क्रॉस सोसाईटी के नेत्र ज्योति महायज्ञ – 2025 का उद्घाटन जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभिजीत अविनाश नानोटी ने शनिवार को किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि टाटा स्टील एवं उसकी सहयोगी कम्पनियां सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहती है और हमारा भी लगातार प्रयास रहा है कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए जो कार्य किया जा रहा है, उसमें लगातार सहयोग प्रदान करें और इसमें आगे भी हमारी भूमिका रहेगी.

रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. के. के. सिंह की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित नेत्र शिविर का शुभारंभ आज दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों ने किया. इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रोजेक्टस एवं सीएसआर एम.के. सिंघाई ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम मानवता की सेवा के जिस लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा है, वह फलीभूत भी हो रहा है. संयोजक व रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का नेत्र ज्योति महायज्ञ एक ऐसा अभियान है, जो आज पूरे देशभर में जाना जाता है.

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

रेड क्रॉस की गतिविधियों के विषय में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सचिव विजय कुमार सिंह ने जानकारी प्रदान की. अध्यक्षीय भाषण देते हुए राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने नेत्र रोगियों को अपनी शुभकामना दी. नेत्र शिविर को के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की संरक्षक एवं स्व. के. के. सिंह की पत्नी श्रीमती उर्मिला सिंह ने शिविर का अपनी शुभकामनाएं प्रदान की.आज नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. राशि वर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 410 नेत्र रोगियों का चयन मोतियाबिन्द के लिए किया. उनका ऑपरेशन कल प्रातः टीम करेगी. रविवार को ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन नेत्र चिकित्सकों की टीम के साथ के.के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती रश्मि सिंह द्वारा किया जायेगा. आज नेत्र शिविर के उद्घाटन सत्र का संचालन राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के सचिव सत्यनारायण अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के पेट्रन दीपक भालोटिया, विकास अग्रवाल, चन्द्रमोहन सिंह, अनील कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह, जेसीएपीसीपीएल के प्रशान्त कुमार, धन्नजय शर्मा, श्रवण देबुका, प्रवीण धमोड़, सारिका सिंह, विकास शर्मा, आर्य वत्स, रेड क्रॉस कार्यकर्ता समीर दत्ता, डी.के. घोष, शान्ता अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थेँ.

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

October 27, 2026

Saraikela: हाता-चाईबासा मार्ग पर बाघरायसाई गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर

October 27, 2026
Recent Post

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

October 27, 2026

Saraikela: हाता-चाईबासा मार्ग पर बाघरायसाई गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर

October 27, 2026

Jamshedpur: SSP ने की लंबित कांडों की समीक्षा, आपराधिक गिरोहों, अवैध हथियार और मादक पदार्थों पर निगरानी रखने का निर्देश

October 27, 2026

Jharkhand BJP: भाजपा ने PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group