Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Zoo: गालूडीह के डुमकाकोचा गांव के पास बेहोशी की हालत में मिला हाथी के बच्चे की इलाज के क्रम में मौत
    Headlines

    Tata Zoo: गालूडीह के डुमकाकोचा गांव के पास बेहोशी की हालत में मिला हाथी के बच्चे की इलाज के क्रम में मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. गालूडीह के पास से बेहोशी की हालत में मिला हाथी के बच्चा की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. वन विभाग की ओर से उसका इलाज टाटा स्टील जुलोजिकल पार्क में कराया जा रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है. गालूडीह थाना के नरसिंहपुर पहाड़ से सटे डुमकाकोचा गांव के पास रविवार सुबह एक हाथी का बच्चा ठंड लगने से बेहोश हो गया था. इसके बाद हाथियों ने नरसिंहगढ़ सड़क को जाम कर दिया था.

    दर्जनों बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और फसलों को रौंद डाला था. दो बड़े हाथी अपने बच्चे को सूंड से हिलाकर उठाने का प्रयास कर रहे थे. बच्चा जब नहीं उठा, तो दोनों हाथी उग्र हो गये. दर्जन बाइक को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और उस पर लदी सब्जियां खा गये. दोनों बड़े हाथी इधर-उधर मंडराने लगे. लगातार चिंघाड़ रहे थे. दोनों हाथी गालूडीह से नरसिंहपुर होते हुए बांदवान जाने वाली मुख्य सड़क पर आ गये. सड़क को जाम कर दिया. काफी देर तक मुख्य सड़क पर हाथी खड़े रहे. इससे आवागमन ठप हो गया था.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सूचना पाकर घाटशिला के रेंजर विमद कुमार टीम के साथ डुमकाकोचा पहुंचे थे. वन विभाग सुबह से शाम तक हाथी के बच्चे को रेस्क्यू करने का प्रयास करता रहा. जब भी वन विभाग की टीम हाथी के बच्चे के पास पहुंचती, दोनों बड़े हाथी दौड़ा देता. काफी मशक्कत के बाद देर शाम को वन विभाग की टीम को सफलता मिली. हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर जमशेदपुर ले जाया गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    died during treatment Dumkakocha village elephant calf Galudih Tata Zoo:
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group