Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal terror: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता; मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, तलाशी अभियान जारी
    Breaking News

    Naxal terror: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता; मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, तलाशी अभियान जारी

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sukma. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी. शर्मा ने कहा कि सुकमा में नक्सल रोधी अभियान में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है. उन्होंने रायपुर में संवाददाताओं को बताया कि अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं और तलाश अभियान अब भी जारी है.

    छह जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नक्सलियों ने जो किया उसके बाद सुरक्षाबलों में भारी गुस्सा है. नक्सलियों द्वारा किए गए इस आईईडी विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और उनके वाहन के चालक की भी मौत हो गई थी.

    शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (सुरक्षाबलों से) मुलाकात की है। मैं दोहराता हूं कि हमारे जवानों की शक्ति और साहस से (नक्सल) खतरे को निर्धारित समय के भीतर खत्म कर दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यह संकल्प दोहराया था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले लोगों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर एक जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी. उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन- सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई) के कर्मी अभियान में शामिल थे. इसके साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ नक्सली मारे जा चुके हैं.

    नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों के छह जनवरी को समाप्त हुए तीन दिवसीय नक्सल रोधी अभियान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच नक्सली मारे गए.अधिकारियों के अनुसार, तीन जनवरी को रायपुर संभाग अंतर्गत गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था. पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था.

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chhattisgarh; Three Naxalites killed in encounter Naxal terror: Big success for security forces in Sukma search operation continues
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Recent Post

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group