Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jharkhand Crime:तालाब किनारे मिला पांच वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका, मृतक के पिता ने अपने चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप, दोनों हैं फरार
Crime

Jharkhand Crime:तालाब किनारे मिला पांच वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका, मृतक के पिता ने अपने चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप, दोनों हैं फरार

News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

देवरी. देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंगाडीह पंचायत के चोलीडीह गांव में पांच वर्षीय मासूम का शव तालाब किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. बच्चे का शव उसके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर गांव स्थित बुढ़वा आहर तालाब के मेढ़ के पास से बरामद किया गया. उसके परिजन और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी है. मृतक के पिता ने अपने चाचा पर मासूम की हत्या का आरोप लगाया है. बच्चे का शव मिलने की सूचना पर देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू और एएसआई बुद्धदेव उरांव ने चोलीडीह गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

इसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी. ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. मृतक बच्चे सुदीप कुमार के पिता बिक्की यादव के मुताबिक बुधवार को उसके चाचा परशुराम यादव व चाची सावित्री देवी के साथ उसका विवाद हो गया था. इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी कंचन देवी के साथ मारपीट भी की. इस दरमियान शाम को करीब साढ़े छह बजे उसका बेटा सुदीप गायब हो गया था. खोजबीन करने के दौरान रात करीब सात बजे तालाब के पास सुदीप अचेत अवस्था में मिला. उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से आरोपी परशुराम व उसकी पत्नी अपने घर को बंद कर फरार हैं.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group