Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘पत्नी को कितनी देर निहारोगे’, 90 घंटे करो काम’ L&T प्रमुख सुब्रह्मण्यम के बयान और हफ्ते के 7 दिन काम कराने के सुझाव पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भड़कीं, जानें क्या कहा?
    Breaking News

    ‘पत्नी को कितनी देर निहारोगे’, 90 घंटे करो काम’ L&T प्रमुख सुब्रह्मण्यम के बयान और हफ्ते के 7 दिन काम कराने के सुझाव पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भड़कीं, जानें क्या कहा?

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • कंपनी बोली- बयान भारत की प्रगति को आगे बढ़ाने तथा विकसित राष्ट्र बनाने के संदर्भ में है…

    New Delhi. कर्मचारियों से हफ्ते के सातों दिन (90 घंटा कार्य सप्ताह) काम कराने के बारे में ‘एल एंड टी’ के चेयरमैन एस. एन. सुब्रह्मण्यन की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर जारी बहस में अब हिंदी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हो गई हैं. अभिनेत्री ने कहा कि कंपनियों में शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की ओर से इस तरह के बयान आना चौंकाने वाला है. सुब्रह्मण्यन ने कहा था कि वह चाहते हैं कि कर्मचारी रविवार को भी काम करें. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पुराने वीडियो में सुब्रह्मण्यन को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं? वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘मुझे खेद है कि मैं आपसे रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं. अगर मैं आपसे रविवार को काम करवा सकूं तो मुझे ज्यादा खुशी होगी, क्योंकि मैं रविवार को भी काम करता हूं.

    पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘एल एंड टी’ प्रमुख के बयान के बारे में एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘ऐसे उच्च पदों पर बैठे लोगों को इस तरह के बयान देते देखना चौंकाने वाला है.’
    सुब्रह्मण्यन की टिप्पणियों की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई तथा कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि उच्च वेतन वाले सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) जिनके काम की प्रकृत्ति और कार्य का दबाव अलग होता है, वे कम वेतन वाले कर्मचारियों से समान स्तर की प्रतिबद्धता की अपेक्षा क्यों करते हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इसके तुरंत बाद, ‘एल एंड टी’ ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि चेयरमैन की टिप्पणी राष्ट्र के लिए असाधारण परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक असाधारण प्रयासों के संदर्भ में थी.
    कंपनी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह भारत का दशक है, ऐसा समय जो प्रगति को आगे बढ़ाने तथा विकसित राष्ट्र बनने के हमारे साझा दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सामूहिक समर्पण और प्रयास की मांग करता है. ‘एल एंड टी’ के प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, चेयरमैन की टिप्पणी इस बड़ी महत्वाकांक्षा को प्रतिबिंबित करती है तथा असाधारण प्रयास पर जोर देती है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पादुकोण मानसिक स्वास्थ्य की वकालत करती रही हैं और गैर-लाभकारी संगठन ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ की संस्थापक हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कंपनी का बयान पोस्ट किया और लिखा, ‘‘ उन्होंने इसे और बदतर बना दिया. सुब्रह्मण्यन की टिप्पणियों ने एक बार फिर कार्य-जीवन संतुलन पर बहस को छेड़ दिया है, जो सबसे पहले इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के 70 घंटे के कार्य सप्ताह के सुझाव से शुरू हुई थी. पिछले साल मूर्ति ने कहा था, ‘‘भारत की कार्य उत्पादकता विश्व में सबसे कम है… मेरा अनुरोध है कि हमारे युवाओं को कहना चाहिए, ‘‘यह मेरा देश है, मैं सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहता हूं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    actress Deepika Padukone got angry at L&T chief Subramaniam's statement and suggestion to make her work 7 days a week How long will you look at your wife' Infosys co-founder Narayana Murthy's suggestion of a 70-hour work week began know what he said? Padukone has been a mental health advocate and is the founder of the non-profit organization 'The Live Love Laugh Foundation'. work for 90 hours'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group