Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Dhanbad: स्कूल की प्राचार्या ने 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का दिया आदेश, DC से शिकायत के बाद जांच शुरू
    Crime

    Dhanbad: स्कूल की प्राचार्या ने 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का दिया आदेश, DC से शिकायत के बाद जांच शुरू

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 10वीं कक्षा की छात्राएं अपनी परीक्षा समाप्त होने के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर मना रही थीं ‘कलम दिवस’

    Dhanbad . धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्राचार्य पर यह आरोप लगाया गया है उन्होंने 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखने को लेकर इन्हें उतारने का आदेश दिया, जिसके बाद प्रशासन ने प्रकरण की जांच शुरू की है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह भी आरोप है कि लड़कियों को बिना शर्ट के ब्लेजर में ही घर लौटने के लिए मजबूर किया गया. धनबाद की उपायुक्त (डीसी) माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में हुई.

    अभिभावकों ने उपायुक्त से शिकायत की कि 10वीं कक्षा की छात्राएं अपनी परीक्षा समाप्त होने के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर ‘कलम दिवस’ मना रही थीं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उन्होंने उपायुक्त को बताया कि प्राचार्य ने इस जश्न पर आपत्ति जताई और छात्राओं से अपनी शर्ट उतारने को कहा, हालांकि छात्राओं ने माफी मांगी थी. अभिभावकों ने उपायुक्त को बताया कि सभी छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेजर में घर वापस भेज दिया गया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मिश्रा ने कहा, ‘‘कई अभिभावकों ने प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हमने कुछ पीड़ित लड़कियों से भी बात की है. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है.’ इस समिति में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं. उपायुक्त ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. झरिया विधायक रागिनी सिंह भी शनिवार को अभिभावकों के साथ उपायुक्त कार्यालय गईं, जहां उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. सिंह ने इस घटना को ‘शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhanbad: School principal ordered 80 class 10 girls to remove their shirts investigation started after complaint to ten
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group